Publish Date: Sat, 20 Jan 2018 (00:40 IST)
Updated Date: Sat, 20 Jan 2018 (00:51 IST)
नई दिल्ली। गुजरात की पूर्व मुख्यमंत्री आनंदीबेन पटेल को शुक्रवार को मध्यप्रदेश का नया राज्यपाल नियुक्त किया गया। राष्ट्रपति भवन ने एक ट्वीट में कहा है कि राष्ट्रपति ने आनंदीबेन पटेल को मध्यप्रदेश का राज्यपाल नियुक्त किया है, जो उनके पदभार ग्रहण करने की तारीख से प्रभावी होगा।
आनंदीबेन (76) गुजरात की मुख्यमंत्री रह चुकी हैं। वह 2014 से 2016 के बीच इस पद पर रही थी। गुजरात के राज्यपाल ओपी कोहली को सितंबर में मध्यप्रदेश के राज्यपाल का अतिरिक्त प्रभार दिया गया था।
उल्लेखनीय है कि आनंदीबेन पटेल को मोदी के विश्वासपात्र लोगों में से एक माना जाता रहा है। यही कारण है कि इस बार के गुजरात विधानसभा चुनाव के पहले ही आनंदीबेन ने चुनाव लड़ने से इनकार कर दिया था। संभवत: यह पहले से ही तय हो गया था कि मोदी उन्हें नई जिम्मेदारी देने जा रहे हैं।