Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

अन्न सेवा से अनंत अंबानी की प्री-वेडिंग सेरेमनी की शुरुआत

51 हजार को परोसा जाएगा खाना

हमें फॉलो करें अन्न सेवा से अनंत अंबानी की प्री-वेडिंग सेरेमनी की शुरुआत
जामनगर , बुधवार, 28 फ़रवरी 2024 (20:43 IST)
Anant Ambani Pre Wedding : अंबानी परिवार के सबसे छोटे बेटे व उद्योगपति अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के विवाह-पूर्व कार्यक्रमों की शुरुआत अन्न सेवा से हुई। जामनगर में रिलायंस टाउनशिप के पास जोगवड गांव में, मुकेश अंबानी, अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट सहित अंबानी परिवार के अन्य सदस्यों ने गांव वालों को पारंपरिक गुजराती खाना परोसा।
ALSO READ: अनंत अंबानी ने बचाई हजारों जानवरों की जान, क्या है रिलायंस फाउंडेशन का वंतारा
राधिका की नानी और मां-पिता, वीरेन और शैला मर्चेंट ने भी अन्न सेवा में हिस्सा लिया। करीब 51 हजार स्थानीय निवासियों को भोजन परोसा जाएगा। जो अगले कुछ दिनों तक जारी रहेगा।
webdunia
अंबानी परिवार ने अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के विवाह पूर्व समारोह के लिए स्थानीय समुदाय का आशीर्वाद मांगने के लिए अन्न सेवा का आयोजन किया है। भोजन के बाद उपस्थित लोगों ने पारंपरिक लोक संगीत का आनंद उठाया। प्रसिद्ध गुजराती गायक कीर्तिदान गढ़वी ने अपनी गायकी से समां बांध दिया। 
webdunia
अंबानी परिवार में अन्न सेवा की परंपरा पुरानी है। परिवारिक शुभ अवसरों पर अंबानी परिवार अन्न सेवा करता रहा है। कोरोना महामारी के दौरान जब देश संकट में था तब भी अनंत अंबानी की मां नीता अंबानी की अगुवाई में रिलायंस फाउंडेशन ने दुनिया का सबसे बड़ा अन्न वितरण कार्यक्रम चलाया था।
webdunia

पारिवारिक परंपरा को आगे बढ़ाते हुए अनंत अंबानी ने अपने विवाह-पूर्व कार्यक्रमों की शुरुआत अन्न सेवा की है।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

J&K में आतंकी नेटवर्क पर कड़ा प्रहार, केंद्र ने 2 संगठनों पर लगाया प्रतिबंध