Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

सीने में दर्द की शिकायत के बाद अन्ना हजारे अस्पताल में भर्ती

Advertiesment
हमें फॉलो करें सीने में दर्द की शिकायत के बाद अन्ना हजारे अस्पताल में भर्ती
, गुरुवार, 25 नवंबर 2021 (22:51 IST)
पुणे। गांधीवादी सामाजिक कार्यकर्ता अन्ना हजारे को गुरुवार को सीने में दर्द की शिकायत के बाद पुणे के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। 
 
जानकारी के मुताबिक अन्ना हजारे को रूबी हॉल क्लिनिक में भर्ती कराया गया, जहां उनकी एंजियोग्राफी की गई। बताया जा रहा है कि उनके हृदय की धमनी में एक मामूली रुकावट मिली थी जिसे दूर कर दिया गया है। फिलहाल उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है। 
 
अन्ना हजारे को पिछले दो-तीन दिन से सीने में दर्द की शिकायत थी। अस्पताल में विशेषज्ञों की एक टीम ने उनकी अच्छी तरह से जांच की है। उनकी ईसीजी में मामूली रूप से गड़बड़ी सामने आई थी। इसके बाद दो डॉक्टरों-  पीके ग्रांट और सीएन माखले ने उनकी एंजियोग्राफी की।
 
रूबी हॉल क्लिनिक के प्रबंधक न्यासी एवं हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ ग्रांट ने बताया कि 84 वर्षीय अन्ना की कोरोनरी धमनी में मामूली रुकावट का पता चला, जिसके बाद उसे सफलतापूर्वक दूर कर दिया गया। उनकी हालत स्थिर है एवं दो-तीन दिन में उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी जाएगी।
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

कानपुर में लगे पाकिस्‍तान मुर्दाबाद के नारे, वीडियो हुआ वायरल...