Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

Amaranth Yatra : जम्मू से 5649 तीर्थयात्रियों का एक और जत्था रवाना, 1.85 लाख से ज्‍यादा श्रद्धालु कर चुके हैं दर्शन

हमें फॉलो करें Amaranth Yatra : जम्मू से 5649 तीर्थयात्रियों का एक और जत्था रवाना, 1.85 लाख से ज्‍यादा श्रद्धालु कर चुके हैं दर्शन
, सोमवार, 18 जुलाई 2022 (16:52 IST)
जम्मू। कड़ी सुरक्षा के बीच 5649 तीर्थयात्रियों का एक और जत्था दक्षिण कश्मीर में 3880 मीटर की ऊंचाई पर स्थित पवित्र अमरनाथ गुफा के दर्शन के लिए सोमवार को सुबह रवाना हुआ।अभी तक 1.85 लाख से अधिक तीर्थयात्री पवित्र गुफा में बर्फ से बने शिवलिंग के दर्शन कर चुके हैं।

अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि केन्द्रीय रिज़र्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) की कड़ी सुरक्षा के बीच 198 वाहनों में तीर्थयात्री यहां भगवती नगर यात्री निवास से रवाना हुए। उन्होंने बताया कि बालटाल आधार शिविर के लिए जाने वाले 2,558 तीर्थयात्री 85 वाहनों में सबसे पहले रवाना हुए।

इसके बाद कश्मीर में पहलगाम शिविर के लिए 3,091 तीर्थयात्रियों को लेकर 113 वाहनों का दूसरा काफिला रवाना हुआ। अधिकारियों ने बताया कि अभी तक 1.85 लाख से अधिक तीर्थयात्री पवित्र गुफा में बर्फ से बने शिवलिंग के दर्शन कर चुके हैं।

बाबा बर्फानी के दर्शन के लिए 43 दिन की वार्षिक यात्रा दक्षिण कश्मीर के पहलगाम में पारंपरिक 48 किलोमीटर लंबे नुनवान मार्ग और मध्य कश्मीर के गांदरबल में 14 किलोमीटर लंबे बालटाल मार्ग से 30 जून को शुरू हुई थी। अमरनाथ यात्रा 11 अगस्त को रक्षा बंधन के अवसर पर समाप्त होगी।(भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

शेयर बाजार में लगातार दूसरे कारोबारी सत्र में रही तेजी, सेंसेक्स 760 व निफ्टी हुआ 16,200 अंक के पार