Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

भाजपा मुख्‍यालय में गूंजा 'अमित शाह मुर्दाबाद'

Advertiesment
हमें फॉलो करें Amit Shah
, गुरुवार, 19 जनवरी 2017 (14:13 IST)
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में टिकट वितरण से नाराज भाजपा कार्यकर्ताओं ने बागी रुख अख्तियार कर लिया है। बताया जाता है कि नाराज कार्यकर्ताओं ने राजधानी दिल्ली स्थित भाजपा कार्यालय में अमित शाह मुर्दाबाद के नारे लगाए। 
 
बताया जाता है कि भाजपा ने विधानसभा चुनाव के लिए अपने प्रत्याशियों की जो सूची जारी की है, उससे भाजपा कार्यकर्ता नाराज हैं। दरअसल, भाजपा कार्यकर्ता इसलिए नाराज हैं क्योंकि पार्टी ने अन्य पार्टियों से हाल ही भाजपा में आए नेताओं को टिकट दे दिया। इससे पुराने कार्यकर्ता खुद को उपेक्षित महसूस कर रहे हैं। 
 
राजधानी में अशोका रोड स्थित भाजपा मुख्यालय पहुंचे कार्यकर्ताओं ने अमित शाह मुर्दाबाद, बाहरी लोगों को टिकट देना बंद करो और पुराने कार्यकर्ताओं की इज्जत करो जैसे नारे लगाए। भाजपाइयों ने कई ऐसे बैनर भी लहराए जिन पर लिखा हुआ था कि सर्वे के नाम पर झूठ बोलना बंद करो, बाहरी लोगों का सम्मान और अपने कार्यकर्ताओं का अपमान बंद करो।
 
नाराज कार्यकर्ताओं ने अमित शाह के अलावा यूपी प्रभारी ओम माथुर के खिलाफ भी नारेबाजी की। उल्लेखनीय है कि यूपी के कई इलाकों में भाजपा कार्यकर्ताओं ने टिकट वितरण से नाराज होकर वरिष्ठ नेताओं के पुतले जलाए थे। 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

उच्चतम न्यायालय का जल्लीकट्टू मामले में हस्तक्षेप से इनकार