Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

किन्नर अप्सरा रेड्डी बनीं महिला कांग्रेस की महासचिव

हमें फॉलो करें किन्नर अप्सरा रेड्डी बनीं महिला कांग्रेस की महासचिव
नई दिल्ली , मंगलवार, 8 जनवरी 2019 (20:27 IST)
नई दिल्ली। दक्षिण भारत की चर्चित किन्नर अप्सरा रेड्डी अखिल भारतीय महिला कांग्रेस की महासचिव नियुक्त की गई हैं।
 
कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने अप्सरा को लोकसभा सांसद एवं पार्टी की महिला इकाई की अध्यक्ष सुष्मिता देव की मौजूदगी में पार्टी महासचिव नियुक्त किया। पार्टी ने पहली बार किसी किन्नर को पार्टी का पदाधिकारी बनाया है। 
 
इस मौके पर अप्सरा ने कहा कि मैं एक ऐसी पृष्ठभूमि से आती हूं, जहां मुझे कई पूर्वाग्रहों और अन्याय के बारे में पता चला था। पाखंड और भेदभाव ने मुझे अन्याय के खिलाफ काम करने के लिए प्रोत्साहित किया। भारत को ऐसी ताकतों द्वारा शासित किया जा रहा है जो महिलाओं के अधिकारों और सम्मान की तुलना में धार्मिक पहचान पर अधिक महत्व रखती हैं।
 
उन्होंने कहा कि कांग्रेस वास्तव में एक ऐसी पार्टी है जिसने भारत का निर्माण किया और हमारी पीढ़ियों के लिए अच्छी नीति और शासन में एक संवेदनशील तथा समावेशी दृष्टिकोण को कायम रखा। राहुल गांधी जी की महिलाओं के निष्पक्ष प्रतिनिधित्व, महिला-केंद्रित घोषणापत्र लक्ष्यों और गतिशीलता के प्रति प्रतिबद्धता वास्तव में प्रेरणादायक है और मुझे उनके नेतृत्व में देशभर में महिलाओं की सेवा करने में खुशी होगी।
 
अप्सरा पेशे के पत्रकार हैं और कॉलेज के दिनों से ही सामाजिक गतिविधियों में शामिल रही हैं। एक महीना पहले ही उन्होंने भाजपा से इस्तीफा दिया था। भाजपा छोड़ने के मुद्दे पर उन्होंने कहा, 'भाजपा एक प्रश्चगामी सोच वाली पार्टी है और स्वतंत्र विचार वाले व्यक्तियों के लिए वहां कोई जगह नहीं है।' (वार्ता) 
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

कांग्रेस का बड़ा आरोप, जल्दबाजी में लाया गया सवर्ण आरक्षण बिल