Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

बर्तन में छुपाकर लाते थे सोना, DRE ने 3 को किया गिरफ्तार

हमें फॉलो करें बर्तन में छुपाकर लाते थे सोना, DRE ने 3 को किया गिरफ्तार
, गुरुवार, 7 नवंबर 2019 (14:28 IST)
नई दिल्ली। राजस्व खुफिया निदेशालय (डीआरआई) ने एक चीनी नागरिक सहित 2 लोगों को गिरफ्तार किया है जिनके बारे में माना जा रहा है कि वे ताइवान और हांगकांग के रास्ते भारत में सोने की तस्करी करने वाले गिरोह के प्रमुख लोगों में शामिल हैं। उनके पास से 21 किलो से अधिक सोना भी बरामद किया गया।
 
एक आधिकारिक बयान में गुरुवार को यह जानकारी दी गई। डीआरआई ने एक बयान में बताया कि एक चीनी नागरिक और एक ताईवानी नागरिक सहित कुल 3 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।
शुरुआती जांच से लगता है कि भारत में तस्करी करने के मामले में 2 अलग-अलग गिरोह शामिल हैं जिनमें एक चीन का है और दूसरा ताईवान का। सोने को बर्तनों और अन्य घरेलू सामानों में छिपाकर लाया जा रहा है। डीआरआई ने बताया कि तस्करी के जरिए लाया गया सोना करोलबाग में सुनारों को बेचा जाता है। उनकी भी जांच की जा रही है।
 
इस मामले में डीआरआई अधिकारियों ने 21 अक्टूबर को दिल्ली में एक फ्लैट से 21 किलो सोना जब्त किया है जिसकी कीमत 7.62 करोड़ रुपए है। अधिकारियों ने बताया कि फ्लैट से एक ताईवानी नागरिक और एक भारतीय को गिरफ्तार किया गया, जो वहां सोने की खेप लेने आए थे। इसके अलावा चीनी नागरिक को सोमवार को यहां इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से गिरफ्तार किया गया।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

जम्मू-कश्मीर में भारी बर्फबारी, बर्फ से पटा गुलमर्ग