Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

अरुण जेटली ने सेंसर बोर्ड में दिए बदलाव के संकेत

Advertiesment
हमें फॉलो करें Arun Jaitley
, गुरुवार, 9 जून 2016 (21:15 IST)
नई दिल्ली। वित्त मंत्री अरुण जेटली ने कहा है कि सेंसर बोर्ड की वर्तमान व्यवस्था से वह संतुष्ट नहीं हैं और जल्द ही सरकार इसमें बड़े बदलाव लेकर आएगी। जेटली CNN-News18 के विशेष आयोजन #IndianOfTheYear अवॉर्ड समारोह में एक सवाल का जवाब दे रहे थे। फिल्म ‘उड़ता पंजाब’ पर सेंसर बोर्ड के रुख को लेकर विवाद के बीच जेटली का ये बयान बेहद अहम माना जा रहा है।
जेटली ने कहा कि श्याम बेनेगल ने सेंसर बोर्ड में बदलाव के लिए एक बेहद ही विस्तृत रिपोर्ट दी है। उसपर विचार चल रहा है। हम जल्द ही सेंसर बोर्ड की व्यवस्था में व्यापक बदलाव लेकर आने वाले हैं। जेटली ने इस मौके पर न्यायपालिका के साथ सरकार के मंत्रियों के हालिया टकराव को लेकर भी सवालों के जवाब दिए।
 
जेटली ने कहा कि कार्यपालिका का काम कार्यपालिका को ही करना है। कोर्ट ये काम नहीं कर सकती। उन्होंने कहा कि अगर कार्यपालिका ठीक से काम नहीं कर रही है तो न्यायपालिका उससे ऐसा करने को कह सकती है लेकिन न्यायपालिका खुद वो काम करना शुरू नहीं कर सकती।
 
मोदी सरकार ने हाल ही में दो साल पूरे किए हैं। इस सवाल पर कि पिछले दो साल में क्या बड़ा बदलाव मोदी सरकार लाने में सफल रही, जेटली का कहना था कि भारत दोबारा वैश्विक रडार पर वापस आया है। दुनिया में भारत को लेकर छवि बदली है।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

चोटिल राफेल नडाल का विंबलडन में खेलना संदिग्ध