Publish Date: Mon, 16 Jul 2018 (18:01 IST)
Updated Date: Mon, 16 Jul 2018 (18:04 IST)
नई दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सोमवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नेतृत्व वाली केंद्र सरकार की आलोचना करते हुए कहा कि दिन-ब-दिन राजधानी में कानून-व्यवस्था की हालत बदतर हो रही है।
केजरीवाल ने ट्वीट कर कहा कि भारत की राजधानी में कानून-व्यवस्था की हालत हर दिन खराब हो रही है। भाजपा पूरी तरह विफल हो गई है। पुलिस स्टेशन में एक 17 साल की लड़की की मौत तथा एयरहोस्टेस के अपने घर में आत्महत्या की घटनाओं पर केजरीवाल ने प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए केंद्र सरकार के खिलाफ यह टिप्पणी की।
आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली को पूर्ण राज्य का दर्जा दे दिया जाए तो इसे अपराधमुक्त बना दिया जाएगा। (वार्ता)