Publish Date: Sun, 13 Jan 2019 (15:31 IST)
Updated Date: Sun, 13 Jan 2019 (15:35 IST)
दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को उनकी बेटी हर्षिता को किडनैप करने की धमकी दी गई है। मुख्यमंत्री कार्यालय की ई-मेल आईडी पर 3 दिन पहले इससे संबंधित ई-मेल भेजा गया।
दिल्ली पुलिस में इसकी शिकायत की गई है। इसके बाद हर्षिता की सुरक्षा में एक पीएसओ (पर्सनल सेफ्टी ऑफिसर) लगाया गया है।
खबरों के अनुसार सिविल लाइंस थाने में इसकी शिकायत दर्ज कराई है। इसकी जांच स्पेशल सेल को सौंपी गई है। हर्षिता एक निजी कंपनी में कार्यरत हैं।