Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

अरविंद केजरीवाल के खिलाफ मानहानि केस में आरोप तय

हमें फॉलो करें अरविंद केजरीवाल के खिलाफ मानहानि केस में आरोप तय
, शनिवार, 22 अक्टूबर 2016 (23:41 IST)
नई दिल्ली। दिल्ली की एक अदालत ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सांसद रमेश बिधूरी की मानहानि संबंधी शिकायत के मामले में शनिवार को अरविंद केजरीवाल के खिलाफ आरोप तय कर दिए।
         
बिधूरी ने आरोप लगाया है कि अरविंद केजरीवाल ने एक समाचार चैनल को दिए गए  साक्षात्कार में कहा था कि उनके (बिधूरी) और एक कांग्रेस नेता के खिलाफ आपराधिक मामले लंबित हैं लेकिन दिल्ली पुलिस उनके विरुद्ध कोई कार्रवाई नहीं कर रही है।
         
बिधूरी ने कहा कि उनके खिलाफ कोई मामला लंबित नहीं है और केजरीवाल ने गलत बयानबाजी करके उन्हें बदनाम किया है।
       
मेट्रोपॉलिटन मजिस्ट्रेट हरविन्दर सिंह ने इस मामले की सुनवाई के बाद केजरीवाल के खिलाफ आरोप तय किए। (वार्ता) 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

भारत ने किया चीनी मोबाइल कंपनियों को समर्थन का वादा