Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

हम जनादेश को स्वीकार करते हैं : अरविंद केजरीवाल

हमें फॉलो करें हम जनादेश को स्वीकार करते हैं : अरविंद केजरीवाल
, शनिवार, 11 मार्च 2017 (18:46 IST)
नई दिल्ली। पंजाब और गोवा विधानसभा चुनाव में खराब प्रदर्शन के बाद आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने शनिवार को कहा कि पार्टी लोगों के फैसले को स्वीकार करती है और अपना संघर्ष जारी रखेगी।
केजरीवाल ने ट्वीट किया कि हम जनादेश को स्वीकार करते हैं। सभी स्वयंसेवियों ने कड़ी मेहनत की। हमारा संघर्ष जारी रहेगा। गौरतलब है कि पार्टी ने पंजाब और गोवा में अपना सारा संसाधन झोंक दिया था। केजरीवाल ने पिछले कुछ महीनों में पंजाब में खुद ही 95 से अधिक रैलियों को संबोधित किया। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

अखिलेश यादव ने इस्तीफा सौंपा