Dharma Sangrah

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

अरविन्द केजरीवाल ने कहा, एमसीडी चुनाव जीतने पर दिल्ली को हम लंदन जैसा बना देंगे

Advertiesment
हमें फॉलो करें arvind Kejriwal
नई दिल्ली , सोमवार, 6 मार्च 2017 (08:08 IST)
मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल ने कहा कि आगामी निगम चुनाव में यदि आम आदमी पार्टी को जीत मिलती है तो वह दिल्ली को लंदन जैसा बना देगी। उन्होंने दावा किया कि उनकी सरकार ने दिल्ली में दो वर्षों में जितना काम किया है उतना भाजपा 10-15 वर्षों में मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ में नहीं कर पाई।
उन्होंने कहा, 'विधानसभा चुनाव में आपने 67 सीटें दी और इस बार आप कोई ऐसा फर्क मत कीजिए। यदि हम दिल्ली नगर निगम चुनाव जीत गए तो हम दिल्ली में चार चांद लगा देंगे और उसे एक साल में लंदन जैसा बना देंगे।' आगामी निगम चुनाव के लिए उत्तम नगर में प्रचार करते हुए उन्होंने अनधिकृत कॉलोनियों के निवासियों को आकषिर्त करने का प्रयास किया।
 
उन्होंने कहा, 'हमने अनधिकृत कॉलोनियों के नियमितीकरण के लिए केंद्र सरकार को प्रस्ताव भी भेजा है। यह मुद्दा दिल्ली उच्च न्यायालय के सामने लंबित है।' आप प्रमुख ने कहा कि उन्होंने दो साल पहले विधानसभा चुनाव के प्रचार के दौरान जो वादे किए थे उन्हें उनकी सरकार ने पूरे किए।
 
इस बीच पूर्व कांग्रेस विधायक मुकेश शर्मा की अगुवाई में इलाके के कुछ बाशिंदों ने जनसभा के दौरान काले झंडे दिखाए। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

भारतीय नागरिकों पर हमले पर भारत ने जताई चिंता, अमेरिका ने दिया इंसाफ का भरोसा