Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
Wednesday, 23 April 2025
webdunia

केजरीवाल ने किया दावा, अध्यादेश के खिलाफ रैली में BJP के भी कई लोग हुए शामिल

Advertiesment
हमें फॉलो करें Arvind Kejriwal
नई दिल्ली , सोमवार, 12 जून 2023 (17:58 IST)
Arvind Kejriwal: मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) ने सोमवार को दावा किया कि आम आदमी पार्टी (AAP) की राष्ट्रीय राजधानी में सेवाओं पर नियंत्रण से जुड़े अध्यादेश को लेकर बुलाई रैली में भाजपा (BJP) के कई कार्यकर्ता व समर्थक भी शामिल हुए। चिलचिलाती गर्मी में राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली सरकार (संशोधन) अध्यादेश 2023 के खिलाफ राष्ट्रीय राजधानी के रामलीला मैदान में रविवार को हुई 'महारैली' में हजारों लोग पहुंचे थे।
 
केजरीवाल ने ट्वीट किया कि अध्यादेश के खिलाफ कल रविवार को रामलीला मैदान की रैली में भाजपा के भी कई लोग आए। भाजपा वाले भी कह रहे हैं कि (प्रधानमंत्री नरेन्द्र) मोदीजी ने यह अध्यादेश लाकर सही नहीं किया।
 
केंद्र ने 19 मई को दिल्ली में ग्रुप-ए के अधिकारियों के तबादले और पदस्थापना पर एक प्राधिकरण बनाने के लिए अध्यादेश जारी किया था जिसे 'आप' नीत सरकार ने सेवाओं के नियंत्रण पर न्यायालय के फैसले के साथ धोखा बताया था। शीर्ष अदालत के 11 मई के फैसले से पहले दिल्ली सरकार में सभी अधिकारियों के स्थानांतरण और पदस्थापना मामले उपराज्यपाल के कार्यकारी नियंत्रण में थे।
 
अध्यादेश के बाद केजरीवाल गैरभाजपा दलों के नेताओं से संपर्क कर अध्यादेश के खिलाफ समर्थन जुटाने का प्रयास कर रहे हैं ताकि संसद में इस बारे में केंद्र का विधेयक नाकाम हो जाए।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

Indore: कचरा फेंकने के विवाद में निगमकर्मियों ने 3 लोगों को बेरहमी से पीटा, मामला दर्ज