Publish Date: Sun, 06 Oct 2024 (16:57 IST)Updated Date: Sun, 06 Oct 2024 (17:16 IST)
Arvind Kejriwal News : आम आदमी पार्टी (AAP) के प्रमुख अरविंद केजरीवाल ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग)-शासित राज्यों में नि:शुल्क बिजली उपलब्ध कराने की रविवार को चुनौती दी और वादा किया कि अगर प्रधानमंत्री इस मांग को पूरा करते हैं तो वह (केजरीवाल) भाजपा के लिए प्रचार करेंगे।
केजरीवाल ने जनता की अदालत में एकत्रित लोगों को संबोधित करते हुए भारतीय जनता पार्टी की डबल इंजन की राज्य सरकारों के नाकाम रहने का आरोप लगाया और हरियाणा तथा जम्मू-कश्मीर से उनके सत्ता से बाहर होने का अनुमान जताया। उन्होंने डबल इंजन मॉडल को दोहरी लूट और दोहरा भ्रष्टाचार बताया।
उन्होंने कहा, मैं प्रधानमंत्री मोदी को फरवरी में दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा-शासित सभी 22 राज्यों में नि:शुल्क बिजली उपलब्ध कराने की चुनौती देता हूं। अगर वह ऐसा करते हैं तो मैं भाजपा के लिए प्रचार करूंगा। केजरीवाल ने कहा, चुनाव-पूर्व सर्वेक्षण दिखाते हैं कि भाजपा की डबल इंजन सरकार हरियाणा और जम्मू-कश्मीर में जल्द ही गिर जाएगी।
अब दिल्ली की जनता का प्यार, समर्थन और विश्वास ही मेरी ईमानदारी का प्रमाण बनेगा। छत्रसाल स्टेडियम में आयोजित “जनता की अदालत” में जनता के बीच। https://t.co/vS5BuyyEg7
दिल्ली के मुख्यमंत्री ने भाजपा पर गरीब-विरोधी होने का आरोप लगाते हुए बस मार्शल और डाटा एंट्री ऑपरेटर हटाने के साथ ही प्रदेश में होम गार्ड का वेतन रोकने का हवाला दिया। उन्होंने आरोप लगाया, दिल्ली में कोई लोकतंत्र नहीं है। प्रदेश में उपराज्यपाल का शासन है। (भाषा)
Edited By : Chetan Gour
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें