Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर बोले केजरीवाल, दिल्ली को विश्व का नंबर 1 शहर बनाएंगे

Advertiesment
Arvind Kejriwal
नई दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल ने बुधवार को कहा कि नए साल में होने वाले विधानसभा चुनाव यह तय करेंगे कि दिल्ली के लिए अगले 5 साल कैसे होंगे।
 
एक आधिकारिक विज्ञप्ति में केजरीवाल ने दिल्ली के निवासियों को नववर्ष की शुभकामनाएं दीं और कहा कि जिस गति से अब दिल्ली का विकास हो रहा है, उस पर हम कोई रोक बर्दाश्त नहीं कर सकते। विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान अगले कुछ दिन में किए जाने की संभावना है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि दिल्ली अब तेज गति से आगे बढ़ रही है और दिल्लीवासियों के लिए नववर्ष बहुत महत्वपूर्ण है। जिस गति से अभी दिल्ली का विकास हो रहा है, हम इस पर किसी ब्रेक को बर्दाश्त नहीं कर सकते। उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव फरवरी में प्रस्तावित हैं और ये तय करेंगे कि दिल्ली के अगले 5 साल कैसे होंगे। दिल्ली को विश्व का नंबर 1 शहर बनाया जाएगा।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

PM Kisan Samman Nidhi Scheme : PM मोदी 7 करोड़ किसानों को देंगे 14,000 करोड़ रुपए का तोहफा