Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

Delhi Services Bill: केजरीवाल ने कांग्रेस नेताओं के समर्थन पर जताया आभार

हमें फॉलो करें Delhi Services Bill: केजरीवाल ने कांग्रेस नेताओं के समर्थन पर जताया आभार
नई दिल्ली , बुधवार, 9 अगस्त 2023 (12:11 IST)
Delhi Services Bill: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) ने सेवा से जुड़े विधेयक के खिलाफ संसद में मतदान करने के लिए कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे (Mallikarjun Kharge) और सांसद राहुल गांधी (Rahul Gandhi) को पत्र लिखकर 'दिल्ली के लोगों की ओर से' आभार जताया है।
 
संसद ने सोमवार को राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली सरकार (संशोधन) विधेयक, 2023 को मंजूरी दे दी थी। राज्यसभा में इस पक्ष के समर्थन में 131 मत पड़े जबकि 102 सदस्यों ने विधेयक के खिलाफ मतदान किया था। यह विधेयक दिल्ली सरकार में नौकरशाहों पर केंद्र सरकार के नियंत्रण से संबंधित है।
 
आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक ने पत्र में कहा कि मैं राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली सरकार (संशोधन) विधेयक, 2023 के खिलाफ मतदान के लिए दिल्ली के 2 करोड़ लोगों की ओर से उनकी पार्टी के प्रति आभार व्यक्त करता हूं।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

स्कूटर से गिरा वाहन सवार, राहुल गांधी ने जाना हाल