sawan somwar

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

केजरीवाल ने किरण बेदी को उपराज्यपाल बनने पर दीं शुभकामनाएं

Advertiesment
हमें फॉलो करें Kiran Bedi
नई दिल्ली , सोमवार, 23 मई 2016 (08:34 IST)
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल ने किरण बेदी को पुडुचेरी का उपराज्यपाल बनने पर शुभकामनाएं दीं है। उन्होंने ट्विटर पर लिखा कि इस नई भूमिका के लिए किरण दीदी को मेरी शुभकामनाएं। बेदी को रविवार को पुडुचेरी का उपराज्यपाल नियुक्त किया गया।
केजरीवाल और बेदी दोनों पूर्व सिविल सेवक हैं और एक समय मित्र थे। दोनों सामाजिक कार्यकर्ता अन्ना हजारे के भ्रष्टाचार विरोधी आंदोलन का हिस्सा थे। जहां केजरीवाल ने आम आदमी पार्टी का गठन किया, किरण बाद में भाजपा में शामिल हो गईं। उन्हें केजरीवाल से टक्कर लेने के लिए पार्टी की तरफ से मुख्यमंत्री पद का घोषित किया गया। लेकिन पूर्व आईपीएस अधिकारी को 2015 के दिल्ली विधानसभा चुनाव में शिकस्त झेलनी पड़ी जबकि आप संयोजक ने राष्ट्रीय राजधानी में शानदार जीत हासिल की।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

'शेरनी' से हाथ मिलाने बाड़े में घुस गया युवक