Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

नजीर वानी अशोक्र चक्र से सम्मानित, राजपथ पर भावुक हुआ माहौल

Advertiesment
हमें फॉलो करें नजीर वानी अशोक्र चक्र से सम्मानित, राजपथ पर भावुक हुआ माहौल
नई दिल्ली , शनिवार, 26 जनवरी 2019 (12:19 IST)
नई दिल्ली। जम्मू कश्मीर के शोपियां जिले में पिछले वर्ष नवंबर में आतंकवादियों से लोहा लेते वक्त जान कुर्बान करने वाले लांस नायक नजीर अहमद को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने शनिवार को अशोक चक्र से सम्मानित किया।इस दौरान राजपथ पर माहौल भावुक हो गया।
 
लांस नायक की पत्नी और मां ने गणतंत्र दिवस समारोह में यह सम्मान ग्रहण किया। अशोक चक्र शांतिकाल में दिया जाने वाला सर्वोच्च वीरता पुरस्कार है। वानी अशोक चक्र पाने वाले पहले कश्मीरी हैं।
 
जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में चेकी अश्मुजी के रहने वाले वानी आतंकवाद का रास्ता छोड़कर 2004 में भारतीय सेना की 162 इंफेंट्री बटालियन (प्रादेशिक सेना) से जुड़े थे। शोपियां के बाटगुंड के निकट हीरापुर गांव में आंतकवादियों के साथ मुठभेड़ में वह 25 नवंबर को शहीद हो गए थे।
 
सम्मान के वक्त प्रशंसात्मक उल्लेख में कहा गया कि वानी ने अभियान में दो आतंकवादियों को मार गिराया और गंभीर रूप से घायल होने के बावजूद तीसरे आतंकवादी को घायल कर दिया। 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

श्रीनगर में मुठभेड़, दो आतंकी ढेर