Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

असम के 25 जिले बाढ़ की चपेट में, अब तक 22 की मौत

Advertiesment
हमें फॉलो करें असम के 25 जिले बाढ़ की चपेट में, अब तक 22 की मौत
, मंगलवार, 30 जून 2020 (07:28 IST)
गुवाहाटी। असम में बाढ़ का कहर थमने का नाम ही नहीं ले रहा है। राज्य के 33 में से 25 जिले बाढ़ की चपेट में है तथा बाढ़ के कारण 10 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित है और अब तक 22 लोगों की मौत हो चुकी है।
 
असम राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के अनुसार डिब्रूगढ़ में 2 तथा बारपेटा एवं ग्वालपारा जिलों में 1-1 व्यक्ति की जान चली गई।
 
धेमाजी, लखीमपुर, उदालगिरि, चिरांग, दर्रांग, नालबारी, बारपेटा, बोंगाईगांव, कोकराझार, धुबरी, दक्षिण सालमारा, ग्वालपारा, कामरूप, कामरूप (मेट्रो), मोरीगांव, होजाई, नगांव, गोलाघाट, जोरहट, मजूली, शिवसागर, डिब्रूगढ़, तिनसुकिया और पश्चिमी कर्बी आंगलोंग जिले बाढ़ की चपेट में आ गए हैं।
 
बाढ़ की सबसे अधिक मार बारपेटा पर पड़ी है जहां तीन लाख से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं। दक्षिण सालमारा में 1.95 लाख, नालबारी में 1.17 लाख तथा मोरीगांव एंव धेमाजी जिले में एक एक लाख लोग बाढ़ से बेहाल हैं।
 
ब्रह्मपुत्र नदी कई स्थानों पर खतरे के निशान से ऊपर बह रही है। उसकी सहायक नदियां भी उफान पर हैं। (भाषा).
चित्र सौजन्य : एनडीआरएफ/ट्विटर 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

कोरोनावायरस Live Updates : भारत में मौत का आंकड़ा 17 हजार के करीब