Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

असम में बाढ़ का कहर, 21 लाख से ज्यादा प्रभावित, 57,018 हेक्टेयर भूमि जलमग्न

हमें फॉलो करें असम में बाढ़ का कहर, 21 लाख से ज्यादा प्रभावित, 57,018 हेक्टेयर भूमि जलमग्न

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

, शुक्रवार, 5 जुलाई 2024 (07:32 IST)
Assam flood : असम में बाढ़ से 29 जिलों के 21 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित हुए हैं। नदियां खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं। 57,018 हेक्टेयर कृषि भूमि जलमग्न है। पिछले 24 घंटों में 6 लोगों की मौत के साथ ही इस वर्ष बाढ़, भूस्खलन और तूफान से मरने वालों की संख्या 62 हो गई। ALSO READ: Assam Floods: असम में बाढ़ से बिगड़े हालात, 29 जिलों में 16.50 लाख लोग प्रभावित
 
असम राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एएसडीएमए) की दैनिक बाढ़ रिपोर्ट के अनुसार, जान गंवाने वाले छह लोगों में से चार लोग गोलाघाट के रहने वाले थे जबकि डिब्रूगढ़ और चराईदेव में एक-एक व्यक्ति की मौत हुई।
 
रिपोर्ट के मुताबिक, सबसे अधिक प्रभावित जिलों में धुबरी शामिल है, जहां 6,48,806 लोग प्रभावित हुए हैं। वहीं दरांग में 1,90,261, कछार में 1,45,926, बारपेटा में 1,31,041 और गोलाघाट में 1,08,594 लोग बाढ़ से प्रभावित हुए हैं। वर्तमान में, 39,338 प्रभावित लोग 698 राहत शिविरों में शरण लिए हुए हैं।
 
webdunia
बुलेटिन के मुताबिक विभिन्न एजेंसियों ने नावों का उपयोग कर एक हजार से अधिक लोगों और 635 जानवरों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया है। कामरूप (महानगर) जिले में अलर्ट जारी कर दिया गया है, जहां ब्रह्मपुत्र, दिगारू और कोलोंग नदियां खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं।
 
असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने सोशल मीडिया साइट पर एक पोस्ट में कहा कि बाढ़ के कारण असम के मेरे कई भाइयों और बहनों को परेशानियों से गुजरना पड़ रहा है। आज माजुली में मैं कई परिवारजनों से मिला और उन्हें आश्वस्त किया कि हम उन्हें नियमों के अनुसार और समय रहते सभी प्रकार की राहत प्रदान करेंगे। उन्होंने कहा कि  जिनका घर गया है, उनके लिए घर की व्यवस्था की जाएगी, और जिन्हें किसी और प्रकार का नुकसान हुआ है, उन्हें मुआवजा दिया जाएगा।
Edited by : Nrapendra Gupta 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

टीम इंडिया को वानखेड़े में किया गया सम्मानित, BCCI ने दिए 125 करोड़ रुपए, मुंबई की सड़कों पर उमड़ा जनसैलाब