Publish Date: Tue, 02 Jul 2024 (14:35 IST)
Updated Date: Tue, 02 Jul 2024 (14:43 IST)
असम राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (ASDMA) ने भारतीय वायुसेना से डिब्रूगढ़ के हटिया अली में, बाढ़ के पानी में फंसे मछुआरों को बचाने का अनुरोध किया। इस पर वायुसेेेना ने ऑपरेशन चलाकर 13 लोगों का रेेेेेस्क्यू किया।
इससे पहले रविवार को भारतीय वायुसेना ने धेमाजी जिले के जोनाई से राज्य आपदा मोचन बल (SDRF) के 8 कर्मियों और एक राजस्व अधिकारी को बचाया था।
बाढ़ की मौजूदा लहर में डिब्रूगढ़ जिला बुरी तरह प्रभावित हुआ है और ऊपरी असम का यह प्रमुख शहर लगातार छठे दिन जलमग्न है। ब्रह्मपुत्र नदी खतरे के निशान से ऊपर बह रही है।
अरुणाचल प्रदेश में लगातार बारिश के बाद रविवार से राज्य में बाढ़ की स्थिति गंभीर हो गई और 19 जिलों में 6.50 लाख से अधिक की आबादी प्रभावित हुई है। राज्य में इस साल बाढ़, तूफान और भूस्खलन में मरने वालों की संख्या बढ़कर 45 हो गई।
लखीमपुर बाढ़ से सबसे अधिक प्रभावित जिला है जहां 1,43,983 लोग बाढ़ के पानी में फंसे हुए हैं। इसके बाद धेमाजी में 1,01,333 लोग और कछार में 66,195 लोग प्रभावित हुए हैं। बाढ़ की वजह से कुल 8,142 विस्थापित लोग 72 राहत शिविरों में शरण लिए हुए हैं। (भाषा)
Edited by : Nrapendra Gupta
About Writer
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।....
और पढ़ें