Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

झारखंड, जम्मू कश्मीर विधानसभा चुनाव परिणाम

हमें फॉलो करें झारखंड, जम्मू कश्मीर विधानसभा चुनाव परिणाम
नई दिल्ली। विधानसभा चुनाव के नतीजे घोषित हो चुके हैं और झारखंड में भाजपा सरकार बनाने जा रही है। भाजपा ने अपने सहयोगी दल आजसू के साथ मिलकर 42 सीटें हासिल की हैं, जो कि बहुमत से एक सीट ज्यादा है। ‍राज्य में शिबू सोरेन की पार्टी 19 सीटें हासिल कर दूसरे नंबर पर रही है, जबकि कांग्रेस मात्र 6 सीटों पर सिमट गई  है। हालांकि भाजपा के मुख्‍यमंत्री पद के प्रमुख दावेदारों में से एक अर्जुन मुंडा सराईकेला खरसावां सीट से चुनाव हार गए हैं। दूसरी ओर जम्मू कश्मीर में कोई भी दल बहुमत के करीब नहीं पहुंच पाया है। यहां मुफ्ती मोहम्मद सईद की पार्टी पीडीपी ने सर्वाधिक 28 सीटें जीती हैं, जबकि भाजपा 25 सीटें हासिल कर दूसरे स्थान पर रही। सत्तारूढ़ नेशनल कांफ्रेंस को 15  और कांग्रेस को 12 सीटें मिली हैं। जम्मू कश्मीर में मिशन 44 का लक्ष्य लेकर चल रही भाजपा कश्मीर घाटी और लद्दाख में अपना खाता भी नहीं खोल पाई।
* जम्मू कश्मीर : पीडीपी 28, भाजपा 25, कांग्रेस 12, नेशनल कॉन्फ्रेंस 15 अन्य 7 सीटों पर आगे।  (कुल सीटें : 87) 
* झारखंड : भाजपा 42, कांग्रेस 6, झारखंड मुक्ति मोर्चा 19 और अन्य उम्मीदवार 14 सीट पर बढ़त बनाए हुए हैं। ( कुल सीटें : 81)



*भाजपा संसदीय बोर्ड की बुधवार को बैठक में जम्मू-कश्मीर पर चर्चा।
* उमर अब्दुल्ला ने कहा कि वे 6 साल विपक्ष में बैठने को तैयार।
*भारतीय जनता पार्टी से सरकार के गठन को लेकर कोई बात नहीं : उमर।  
*उमर ने कहा सभी पार्टियां हमें हराना चाहती थी।



*दिल्ली में बीजेपी की कोर कमेटी की बैठक।
*बीजेपी ने कश्मीर में एनसी के साथ सरकार बनाने के संकेत दिए।
* कोर कमेटी की बैठक में सुषमा स्वराज, नितिन गडकरी शामिल।


*झारखंड में बसपा को एकमात्र सीट हुसैनाबाद से बसपा के शिवपूजन मेहता जीते।
*डालटनगंज से आलोक चौरसिया निर्दलीय विजयी।
*सारठ से झाविमो के रणधीर सिंह विजयी। 



प्रधानमंत्री मोदी ने कहा-
*जम्मू-कश्मीर में लोकतंत्र की जीत हुई।
*प्रधानमंत्री ने भाजपा कार्यकताओं को बधाई दी।

उमर अब्दुल्ला ने कहा-
- हम विपक्ष में बैठने को तैयार।
- हमें अभी कोई ऑफर नहीं आया।
- इससे बेहतर नहीं कर सकते थे।

पीडीपी अध्यक्ष मेहबूबा मुफ्ती ने कहा-
- जीत के लिए जनता का शुक्रिया।
- जोड़तोड़ कर सरकार नहीं बनाएंगे।
- गठबंधन पर अभी बात मुश्किल।
- हम विकास के मुद्दे पर ही समर्थन लेंगे।

- खूंटी सेभाजपा के नीलकंठ सिंहा मुंडा जीते
- मनिका से हरे कृष्णसिंह भाजपा 1103 मतों से जीते।
भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने कहा-
*कार्यकर्ताओं को जीत बधाई दी।
*अमित शाह ने नरेन्द्र मोदी को जीत का श्रेय दिया।
*झारखंड में 23 और जम्मू-कश्मीर 14 सीटों का फायदा।
* समर्थन देने और लेने के विकल्प खुले हैं।

* खूंटी से भाजपा के नीलकंठ सिंहा मुंडा जीते।
 *जमशेदपुर पश्चिम से भाजपा के के सरयू रॉय जीते। पोटका से भाजपा की मेनका सरदार जीतीं। घटशिला से भाजपा के लक्ष्मणा टूडू जीते।
*विश्रामपुर में 9वें राउंड में भाजपा के रामचंद्र चंद्रवंशी 1500 मतो से आगे चल रहे हैं। निर्दलीय अंजू देवी दूसरे स्थान पर।
 *जेवीएम के नवीन जायसवाल हटिया से 8000 वोटों से जीते। भाजपा प्रत्याशी सीमा शर्मा पुर्नगणना की मांग की। नतीजे की घोषणा रुकी।
* हब्बाकदल से नेकां उम्मीदवार शमीमा फिरदौस जीते। 

 
* सोपोर से कांग्रेस उम्मीदवार अब्दुल रशीद डार जीते। 
* दिग्गज कांग्रेस नेता सलमान सोज बारामूला से हारे।
* झारखंड के मुख्यमंत्री बाबुलाल मरांडी गिरीडीह और धनवार दोनों सीटों से चुनाव हारे।
* भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रघुवर दास ने झाविमो के अभय सिंह को हराकर जमशेदपुर पूर्व से जीत दर्ज की। 
* पीटीआई के हवाले से खबर उमर अब्दुल्ला बीरवाह से चुनाव जीते।

* मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला सोनावर से चुनाव हारे। पीडीपी के मोहम्मद अशरफ मीर 14,277 वोटों से चुनाव जीत गए। 

* भाजपा नेता मीनाक्षी लेखी का कहना है कि अगर पीडीपी, कांग्रेस के साथ जाना चाहती है तो हम विपक्ष में रहकर काम करेंगे।
* हजरतबल से पीडीपी उम्मीदवार आसिया विजयी।  
* रामनगर से भाजपा उम्मीदवार रणबीर सिंह जीते।
* मेंढर से नेकां उम्मीदवार जावेद अहमद राणा जीते।
* बासोहली से भाजपा उम्मीदवार लाल सिंह जीते।
* खरसावां से बीजेपी के अर्जुन मुंडा हार गए।
* जम्मू पूर्व से बीजेपी उम्मीदवार राजेश गुप्ता जीते।
* उधमपुर से निर्दलीय उम्मीदवार पवन गुप्ता जीते।
* सुरनकोट से कांग्रेस उम्मीदवार च. मोहम्मद अकरम जीते।

* छम्ब से भाजपा के डा. कृष्णलाल जीते। कांग्रेस उम्मीदवार ताराचंद को हराया।
* रामनगर से भाजपा के आरएस पठानिया चुनाव जीते। 
* नगरोटा से नेकां के देवेन्दर राणा जीते। राणा ने पीडीपी के सुरेन्दर चौधरी को हराया।
* कठुआ से भाजपा के राजीव जसरोटिया विजयी। 
* बीरवाह से भी पिछड़े उमर अब्दुल्ला। 
* पीडीपी के राजा मंजूर अहमद ने नेशनल कान्फ्रेंस के विधायक कफील-उल-रहमान को 5775 वोटों से हरा कर करनाह सीट जीती।
* उधमपुर में निर्दलीय पवन गुप्ता चुनाव जीते। 
* अखनूर से भाजपा के राजीव शर्मा जीते।
* हीरानगर से भाजपा उम्मीदवार कुलदीप राज जीते। राज ने कांग्रेस के गिरधारी लाल चलोत्रा को हराया।
* रामबन से भाजपा के नीलम कुमार लंगेह चुनाव जीते। 
 
* चक्रधरपुरप में जेएमएम के शशि सामड जीते।
* रांची से भाजपा के सीपी सिंह जीते। 
* धनबाद से भाजपा के राज सिन्हा जीते। सिन्हा ने पूर्व मुख्‍यमंत्री बाबूलाल मरांडी को हराया। 
  * नीतीश कुमार ने कहा कि झारखंड में भाजपा की सरकार बन रही है तो इसमें कौनसी खबर है। 
* उत्तर छोटानागपुर की 25 सीटों में भाजपा को 11 सीटों पर बढ़त। झामुमो को पांच, जेवीएम को चार, कांग्रेस को दो, राजद को एक और अन्‍य को दो सीट पर बढ़त।
* सिल्ली से जेएमएम के अमित महतो 29740 वोटों से जीते, आजसू सुप्रीमो सुदेश महतो को हराया।
* मधु कोड़ा जगन्नाथपुरा से चुनाव जीतीं। पूर्व मुख्‍यमंत्री मधु कोड़ा की पत्नी ने भाजपा उम्मीदवार को हराया।
 * उमर अब्दुल्ला ने स्वीकार की अपनी हार, ट्वीट कर अशरफ मीर को दी जीत की बधाई।
* नौशेरा से भाजपा के रवीन्द्र रैना चुनाव जीते। 
* हेमंत सोरेन बरहेट से चुनाव जीते। 
* जम्मू कश्मीर की सोनावर सीट से मुख्‍यमंत्री उमर अब्दुल्ला चुनाव हारे। पीडीपी के अशरफ मीर ने चुनाव जीता।
* जम्मू पूर्व से भाजपा के राजेश गुप्ता विजयी।
* जम्मू कश्मीर के छननी से भाजपा उम्मीदवार दीनानाथ विजयी। यहां से कांग्रेस के किशनचंद चुनाव हारे। 
* बिलावर से भाजपा नेता निर्मलसिंह चुनाव जीते।
* सुचेतगढ़ से भाजपा के श्याम चौधरी जीते। 
* जम्मू कश्मीर की ईदगाह विधानसभा सीट पर नेशनल कांफ्रेस के उम्मीदवार मुबारक गुल ने जीत दर्ज की।
* आरएसपुरा में भाजपा के गगन भगत जीते। 

* धनबाद में भाजपा प्रत्‍याशी राज सिन्‍हा जीते। पाकुड़ से कांग्रेस के आलमगीर आलम, लिट्टीपाड़ा से झामुमो के अनिल मुर्मू और महेशपुर से झामुमो के स्‍टीफन मरांडी जीते।
 
* सुब्रमण्यम स्वामी ने कहा कि भाजपा ने जम्मू कश्मीर को राष्ट्र की मुख्यधारा में लाने का ऐतिहासिक काम किया है।  
* कर्ण सिंह ने कहा कि बड़ी संख्या में मतदान करने के लिए जम्मू कश्मीर के लोगों को बधाई, हम उम्मीद करते हैं कि राज्य में स्थिर सरकार बनेगी। 
* झामुमो की निरल पूर्ति मझगांव सीट से विजयी। निरल ने राज्य के पूर्व मुख्‍यमंत्री मधु कोड़ा को हराया। 
* झारखंड कांग्रेस प्रभारी बीके हरी प्रसाद ने कहा कि मैं हार से निराश हूं। ऐसे खराब नतीजों की उम्मीद नहीं थी। व्यक्तिगत तौर पर मेरा मानना है कि चुनाव से पहले जेएमएम से गठबंधन नहीं तोड़ना चाहिए था।
* उल्लेखनीय है कि अब तक प्राप्त रुझानों के अनुसार राज्‍य के मुख्‍यमंत्री हेमंत सोरेन और तीनों पूर्व मुख्‍यमंत्री पीछे चल रहे हैं। दुमका में हेमंत सोरेन (बेरहट आगे), खरसावां में अर्जुन मुंडा, गिरिडीह और धनबाद में बाबूलाल मरांडी पीछे चल रहे हैं। मझगांव में पूर्व मुख्‍यमंत्री मधु कोड़ा चुनाव हार गए हैं। 
* कांग्रेस नेता डॉ. कर्णसिंह ने कहा कि कांग्रेस पीडीपी के साथ जा सकती है। कांग्रेस पहले भी पीडीपी के साथ रही है। 
* नेकां नेता  सलमान सागर ने पीडीपी के साथ गठबंधन की संभावनाओं से इनकार करते हुए कहा कि पार्टी अन्य विकल्पों पर विचार कर सकती है। 
* झामुमो की निरल पूर्ति मझगांव सीट से विजयी। निरल ने राज्य के पूर्व मुख्‍यमंत्री मधु कोड़ा को हराया। 
* झारखंड कांग्रेस प्रभारी बीके हरी प्रसाद ने कहा कि मैं हार से निराश हूं। ऐसे खराब नतीजों की उम्मीद नहीं थी। व्यक्तिगत तौर पर मेरा मानना है कि चुनाव से पहले जेएमएम से गठबंधन नहीं तोड़ना चाहिए था।
* उल्लेखनीय है कि अब तक प्राप्त रुझानों के अनुसार राज्‍य के मुख्‍यमंत्री हेमंत सोरेन और तीनों पूर्व मुख्‍यमंत्री पीछे चल रहे हैं। दुमका में हेमंत सोरेन (बेरहट आगे), खरसावां में अर्जुन मुंडा, गिरिडीह और धनबाद में बाबूलाल मरांडी पीछे चल रहे हैं। मझगांव में पूर्व मुख्‍यमंत्री मधु कोड़ा चुनाव हार गए हैं।
* केन्द्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने नीतीश, लालू, शरद, मुलायम पर कटाक्ष करते हुए कहा कि जनता परिवार की जनता कहां है? प्रसाद ने कहा कि जम्मू कश्मीर में हम अच्छा करेंगे। अभी परिणाम आने दीजिए। 
* कांग्रेस नेता बीके हरिप्रसाद ने झारखंड में अपनी हार स्वीकार करते हुए कहा कि झामुमो से गठबंधन तोड़ने का पार्टी का फैसला गलत था। 
* भाजपा के राम माधव ने कहा कि झारखंड में हम सरकार बना रहे हैं और जम्मू कश्मीर में हम सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभर रहे हैं। 
* भाजपा नेता जेपी नड्डा का कहना है कि झारखंड में हम सरकार बना रहे हैं और जम्मू कश्मीर में भी पार्टी काफी अच्छा कर रही है। 
* नेकां के अली सागर खानयार सीट से जीते
* पीडीपी प्रवक्‍ता नईम अख्‍तर ने कहा कि सरकार बनाने के लिए साथ आएं भाजपा और पीडीपी।
* गुलाम नबी आजाद ने कहा कि पीडीपी और नेशनल कांफ्रेंस के लिए हमारे दरवाजे खुले हैं।
* सज्जाद लोन ने कहा कि अभी शुरुआती रुझान हैं, मतगणना जारी है लेकिन मैं खुश हूं, देखिए आगे क्या होता है।
* कांग्रेस नेता शोभा ओझा ने कहा कि लोकतंत्र में सरकारें बदलती रहती है, इसका मतलब यह नहीं है कि कांग्रेस अपना आधार खो रही है।
* कांग्रेस नेता संजय झा ने कहा कि मेरा मानना है कि आज प्रभात भाजपा के लिए शुभ नहीं है, उसे झारखंड में सरकार बनाने के लिए जूझना पड़ रहा है।
* जमशेदपुर वेस्ट से भाजपा के सरयू राय आगे। 
* कोडरमा से आरजेडी की अन्नपूर्णा देवी आगे। 
* लोहरदगा से कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष पीछे हुए।
* बाबूलाल मरांडी गिरिडीह और धनबाद दोनों ही सीटों से पिछड़े। 
* गोड्‍डा में आरजेडी के संजय प्रसाद आगे। 
* महेशपुर में झामुमो के स्टीफन मरांडी आगे। 
* चक्रधरपुर में झामुमो आगे। 
* डुमरी से झामुमो के जगरनाथ महतो आगे। 
* हजारीबाग से भाजपा के मनीष जायसवाल आगे। 
* जामा से भाजपा के मुर्मू आगे। 
* झरिया से भाजपा के संजीव सिंह आगे। 
* कांके से भाजपा के जीतू चरण महतो आगे।  
* पाकुड़ से कांग्रसे के आलमगीर आगे। 
* सिंदरी से भाजपा के फूलचंद आगे। 
* खरसावां से भाजपा के मुख्‍यमंत्री पद के उम्मीदवार अर्जुन मुंडा पीछे।
  
* पीडीपी प्रवक्ता ने कहा कि हम अकेले ही राज्य में सरकार बनाएंगे। 
* चिनेनी उधमपुर से भाजपा आगे।
* केन्द्रीय गृहमंत्री राजनाथसिंह ने कहा कि भाजपा झारखंड और जम्मू कश्मीर में सरकार बनाने जा रही है। 
* झारखंड में पूर्ण बहुमत की ओर बढ़ रही है भाजपा, रांची में भाजपा कार्यालय में जश्न का माहौल। मोदी की मौजूदगी में भाजपा संसदीय बोर्ड में भी मिठाइयां बंटी। 
* झारखंड के 14 सालों के इतिहास में नौ मुख्यमंत्री बने हैं, जबकि तीन बार राष्ट्रपति शासन लग चुका है। 
* सिल्ली सीट पर आजसू सुप्रीमो सुदेश महतो जेएमएम के अमित महतो पीछे 
* झारमुंडी में पहले राउंड में जेवीएम के देवेंद्र कुंवर आगे
* दुमका में पहले राउंड में बीजेपी की लुईस मरांडी आगे 
 
 
* बाबूलाल मरांडी ने कहा कि राजनीति में हार-जीत लगी रहती है। जनता की सेवा में लगे रहेंगे।
* शाहनवाज हुसैन ने कहा कि कश्मीर से लेकर झारखंड तक कमल ही कमल दिख रहा है, कश्मीरी पंडितों को घाटी में फिर से बसाना भाजपा की पहली प्राथमिकता है, झारखंड में हम सरकार बना रहे हैं, जम्मू कश्मीर में भी पार्टी काफी अच्छा प्रदर्शन करेगी।
* अनिल बलूनी  ने कहा कि झारखंड और जम्मू कश्मीर दोनों राज्यों में भाजपा इतिहास बनाएगी।
* संजय कौल ने कहा कि गुड गवर्नेंस के मुद्दे पर ही मतदाताओं ने मतदान किया है।
 
* झारखंड गांडेय सीट पर भाजपा आगे चल रही है।
* हटिया से जेवीएम के नवीन जायसवाल आगे, भाजपा की सीमा शर्मा पीछे।
* रांची सीट पर सीपी सिंह आगे, सीमा शर्मा पीछे।
* इचागढ़ सीट पर भाजपा के साधु चरण महतो आगे, झाविमो के अरविंदसिंह पीछे।
* मझगांव (एसटी) सीट से झामुमो के निरल पूर्ती आगे, जभासपा के मघु कोड़ा पीछे।
* हंदवाड़ा में सज्‍जाद गनी आगे चल रहे हैं। 
* कोकेरनाग से कांग्रेस के मोहम्‍मद सईद आगे चल रहे हैं।
* जम्मू कश्मीर के भदरवाह से भाजपा आगे।
* बटमालू से पीडीपी के नूर मोहम्मद शेख आगे।
* बनिहाल से कांग्रेस के विक्रम रसूल आगे।
* बिलावर से भाजपा आगे। 
* सांबा से भाजपा जोगेन्द्र कुमार आगे।
* ईदगाह से कांग्रेस के मुबारक आगे। 
* छंब में भाजपा के डॉ. कृष्णलाल आगे चल रहे हैं। 
* इंद्रवाड़ से कांग्रेस के नेकराम आगे। 
 
* झारखंड के रुझानों में भाजपा को पूर्ण बहुमत मिला। 
* झारखंड के बोकारो से भाजपा आगे।
* विशूनपुर से भाजपा आगे। 
* रांची से भाजपा के सीपी सिंह आगे। 
* अर्जुन मुंडा कांग्रेस के छोटूराम किशकू से आगे।
* कश्मीर के ईदगाह से नेकां के मुबारक आगे चल रहे हैं।
* जम्मू के सुचेतगढ़ से भाजपा के श्याम चौधरी आगे।
* जम्मू पूर्व से भाजपा के राजेश गुप्ता आगे। 
* जम्मू के गांधीनगर से कांग्रेस के रमन भल्ला आगे।
* झंब से भाजपा के कृष्णलाल आगे।
* किश्तवाड़ की इंद्रवाल सीट से कांग्रेस आगे।
* वारामुला से पीडीपी आगे।
* जम्मू के रामनगर में भाजपा के पठानिया आगे।


 झारखंड में कांग्रेस बहुत ही बुरी स्थिति में। झामुमो से भी कम सीटें मिलती दिख रही हैं।
* झारखंड के सिसई से झामुमो आगे। 
* दुमका में हेमंत सोरेन पिछड़े।
* झारखंड के नाला से भाजपा के सत्यानंद झा आगे।
* गिरिडीह में बाबू मरांडी ने एक बार फिर बढ़त बनाई। 
* झारखंड की कोलेबीरा सीट से भाजपा आगे। 
* बाबूलाल मरांडी गिरिडीह सीट से पीछे, जबकि धानावाड़ सीट से आगे चल रहे हैं।
* हेमंत सोरेन दोनों सीटों पर बढ़त बनाए हुए हैं। 
* लोहरदग्गा सीट से कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष बढ़त बनाए हुए हैं। 
* मधु कोड़ा 3000 से ज्यादा वोटों से पीछे चल रहे हैं।
 
* जम्मू कश्मीर में त्रिशंकु विधानसभा की स्थिति।
* जम्मू क्षेत्र में भाजपा को भारी बढ़त।
* जम्मू कश्मीर पीडीपी सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी।
* उमर अब्दुल्ला एक सीट से आगे और एक सीट से पिछड़े।
* जम्मू के बानी से भाजपा के जीवन लाल आगे।
* मझगांव सीट से झारखंड के पूर्व मुख्‍यमंत्री मधु कोड़ा पीछे चल रहे हैं।
* गिरिडीह से पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी पीछे।
* बरहेट और दुमका से हेमंत सोरेन आगे।
* सोनावर से मुख्‍यमंत्री उमर अब्दुल्ला पीछे चल रहे हैं।
* अनंतनाग से मुफ्ती मोहम्मद सईद आगे।
* अमीराकदल से भाजपा की हिना बट्‍ट आगे।
* हंदवाड़ा से सज्जाद लोन आगे।
* झारखंड के खरसावां से भाजपा के अर्जुन मुंडा आगे।
* लद्दाख क्षेत्र के नुबरा में भाजपा आगे। 











* झारखंड के बरहट से झामुमो को हेमंत सोरेन आगे। यहां से भाजपा के हेमलाल मुर्मू पीछे चल रहे हैं।  
* झारखंड के 15 रुझानों में से भाजपा 9 सीटों पर आगे। झारखंड में भाजपा सबसे बड़े दल के रूप में उभर रही है। 
* रांची से भाजपा के सीपी सिंह आगे चल रहे हैं। 
* शुरुआती रुझानों में जम्मू कश्मीर में मुफ्ती मोहम्मद सईद की पार्टी पीडीपी सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरती दिख रही है।
* कांग्रेस को दोनों ही राज्यों में बड़ा झटका लगता दिखाई दे रहा है। 
 
* झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा आगे।
* जम्मू के देवसर से पीडीपी आगे।
* जम्मू कश्मीर से दूसरा रुझान भी भाजपा के पक्ष में, रामनगर से भाजपा के आरएस पठानिया आगे।
* झारखंड में भी पहला रुझान भाजपा के पक्ष में।

* पहला रुझान जम्मू कश्मीर के रियासी से, भाजपा आगे।
* दोनों राज्यों में मतगणना शुरू।
* रांची समेत पूरे झारखंड में भाजपा कार्यकर्ताओं ने की जश्न की तैयारी।
* भाजपा को विश्वास, झारखंड में बनेगी सरकार। 
* दोनों राज्यों में पांच चरणों में हुए हैं चुनाव।
* झारखंड की 81 और जम्मू कश्मीर की 87 सीटों पर होगी मतगणना।
* झारखंड और जम्मू कश्मीर विधानसभा चुनावों की मतगणना कुछ ही देर में शुरू होगी।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi