Publish Date: Fri, 17 Aug 2018 (07:46 IST)
Updated Date: Fri, 17 Aug 2018 (07:52 IST)
नई दिल्ली। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का गुरुवार को निधन हो गया। उनका अंतिम संस्कार आज शाम 4 बजे को राष्ट्रीय स्मृति स्थल पर किया जाएगा। आज राष्ट्रीय राजधानी के कई मार्ग आम जनता के लिए बंद रहेंगे।
सुबह आठ बजे से कृष्ण मेनन मार्ग, सुनहरी बाग रोड, तुगलक रोड, अकबर रोड, तीस जनवरी मार्ग, मान सिंह रोड, भगवान दास रोड, शाहजहां रोड एवं सिकंदरा रोड आम लोगों के यातायात के लिए बंद रहेंगे।
यातायात पुलिस ने कहा कि डीडीयू मार्ग, आईपी मार्ग, बीएसजी मार्ग (तिलक ब्रिज से दिल्ली गेट), जेएलएन मार्ग (राजघाट से दिल्ली गेट) भी बंद रहेंगे।
शुक्रवार को सुबह 7.30 से 8.30 तक दर्शन का सिलसिला जारी रहेगा। 9 बजे उनके पार्थिव शरीर को भाजपा मुख्यालय लाया जाएगा, जहां आम लोग उनके अंतिम दर्शन करेंगे। इसके बाद 1 बजे उनकी अंतिम यात्रा निकलेगी और शाम 4 जबे में दाह संस्कार राजघाट के पीछे यमुना किनारे किया जाएगा।