Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

आतिशी बोलीं, फोन तक रही हैं महिलाएं, कब आएगा 2500 रुपए बैंक में जमा होने का मैसेज

दिल्ली की पूर्व मुख्‍यमंत्री आतिशी का भाजपा सरकार से सवाल, 2500 रुपए बैंक में जमा होने का मैसेज महिलाओं के फ़ोन पर कब आयेगा।

Advertiesment
हमें फॉलो करें atishi

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

, शनिवार, 8 मार्च 2025 (10:42 IST)
Atishi on mahila diwas : दिल्ली की पूर्व मुख्‍यमंत्री आतिशी ने महिला दिवस पर एक बड़ा बयान देते हुए कहा कि आज दिल्ली की सब महिलायें अपने फोन को तक कर इंतजार कर रही हैं कि 2500 रुपए बैंक में जमा होने का मैसेज उनके फोन पर कब आयेगा। ALSO READ: महिला दिवस पर PM मोदी ने किया नारी शक्ति को सलाम
 
उन्होंने सोशल मीडिया साइट एक्स पर अपनी पोस्ट में कहा कि दिल्ली की सभी महिलाओं को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की बधाई। आज दिल्ली की सब महिलायें अपने फोन को तक कर इंतजार कर रही हैं कि 2500 रुपए बैंक में जमा होने का मैसेज उनके फोन पर कब आयेगा।
 
उल्लेखनीय है कि भाजपा ने दिल्ली विधानसभा चुनाव में महिलाओं को हर माह 2500 रुपए की सम्मान राशि देने का वादा किया था। दिल्ली में भाजपा की सरकार बनने के बाद से ही आतिशी सरकार से सवाल पूछ रही है कि महिलाओं के खाते में पैसे कब आएंगे। 
 
दिल्ली की मुख्‍यमंत्री रेखा गुप्ता ने आज कैबिनेट की बैठक बुलाई है। इस बैठक में महिलाओं के महिला समृद्धि योजना को मंजूरी दी जा सकती है। कहा जा रहा है कि आज जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में आयोजित होने वाले महिला दिवस कार्यक्रम में योजना की घोषणा की जा सकती है। इसके बाद इस योजना का लाभ उठाने के लिए महिलाओं का पंजीकरण शुरू किया जाएगा। महिलाओं के हित में अन्य घोषणाएं भी होने की उम्मीद है।
 
किन महिलाओं को मिलेगा फायदा : बताया जा रहा है कि दिल्ली की मतदाता, 21 साल से अधिक और 60 साल से कम उम्र की महिलाओं को इसका लाभ मिलेगा। विधवा पेंशन, वृद्धावस्था पेंशन या किसी अन्य सरकारी वित्तीय योजना का लाभ लेने वाली महिलाओं को इस योजना का लाभ नहीं मिलेगा।
edited by : Nrapendra Gupta 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

सीरिया में सरकारी बलों और असद समर्थकों के बीच संघर्ष में 200 से अधिक लोगों की मौत