Publish Date: Fri, 11 Dec 2020 (10:19 IST)
Updated Date: Fri, 11 Dec 2020 (10:24 IST)
श्रीनगर। जम्मू कश्मीर के श्रीनगर के नूरबाग इलाके में आतंकवादियों ने शुक्रवार को केन्द्रीय रिजर्व पुलिसबल (सीआरपीएफ) के शिविर पर एक ग्रेनेड फेंका। पुलिस ने यह जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि इस हमले में कोई हताहत नहीं हुआ है। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि आतंकवादियों ने सुबह छह बजकर 40 मिनट पर शिविर में ग्रेनेड फेंका। ग्रेनेड शिविर के बाहर फटा और इसमें एक कुत्ता मारा गया।(भाषा)