Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

महाराष्ट्र में मणिपुर जैसे हालात पैदा करने का प्रयास, कांग्रेस नेता नाना पटोले का बड़ा बयान

हमें फॉलो करें महाराष्ट्र में मणिपुर जैसे हालात पैदा करने का प्रयास, कांग्रेस नेता नाना पटोले का बड़ा बयान
, गुरुवार, 22 जून 2023 (07:36 IST)
Maharashtra News : महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष नाना पटोले ने केंद्र और एकनाथ शिंदे नीत राज्य सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि समाज में अशांति उत्पन्न करने तथा राज्य में मणिपुर (Manipur Violence) जैसी स्थिति पैदा करने की कोशिश की जा रही है।
 
कांग्रेस नेता पटोले ने ठाणे जिले के कल्याण में पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि सामाजिक अशांति की विभिन्न घटनाओं के माध्यम से, महाराष्ट्र में दंगे भड़काने और मणिपुर जैसी स्थिति पैदा करने का प्रयास किया जा रहा है।
 
उन्होंने कहा कि प्रदेश में एक के बाद एक सामाजिक अशांति की घटनाएं हो रही हैं। अगर देश में लोकतंत्र और संविधान को बचाना है तो कांग्रेस का कोई विकल्प नहीं है। सत्तारूढ़ दल की नीतियों से पता चलता है कि भाजपा का देश की जनता से कोई लेना-देना नहीं है।
 
इससे पहले शिवसेना (उद्धव गुट) अध्यक्ष उद्धव ठाकरे ने पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि मणिपुर जल रहा है। वहां हिंसा भड़की हुई है। लेकिन प्रधानमंत्री वहां जाने की बजाए अमेरिका के दौरे पर जा रहे हैं। उन्होंने राज्य में हो रही हिंसा को रोकने के लिए कोई प्रयास तक नहीं किया। उन्होंने कहा कि पीएम दावा करते हैं कि उन्होंने रूस-यूक्रेन युद्ध शांत करवाया था तो वह मणिपुर की हिंसा क्यों नहीं रुकवा रहे।
 
उल्लेखनीय है कि मणिपुर में मई के पहले सप्ताह जारी जातीय हिंसा थमने का नाम ही नहीं ले रही है। इसमें अब तक करीब 120 लोगों की जान जा चुकी है और हजारों लोग विस्थापित हो चुके हैं।
Edited by : Nrapendra Gupta

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

Indigo विमान की इमरजेंसी लैंडिंग, इंजन में आई खराबी