Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

दिवाली पर दुल्हन की तरह सजी अयोध्या, 11 नवंबर को दीपोत्सव से बनेगा नया रिकॉर्ड

हमें फॉलो करें Ayodhya
webdunia

संदीप श्रीवास्तव

Deepotsav in Ayodhya: भगवान राम की जन्मभूमि अयोध्या में अगले साल जनवरी में होने वाले प्राण प्रतिष्ठा समारोह से पहले दिवाली के मौके पर राम मंदिर समेत पूरी अयोध्या को दुल्हन की तरह सजाया जा रहा है। अयोध्या की मनमोहक सजावट को देखकर श्रद्धालु अभिभूत हैं। वे बिना पलक झपकाए अयोध्या की साज-सज्जा को निहार रहे हैं। राम मंदिर की भी आकर्षक साज-सज्जा की गई है। दूसरी ओर, दीपोत्सव में लाखों दीये जलाकर अयोध्या एक नया रिकॉर्ड रचने की तैयारी भी कर रही है। 
 
22 जनवरी को प्राण प्रतिष्ठा : अयोध्या नगरी को अयोध्या धाम के रूप में विश्व स्तरीय नगरी बनाने के लिए विभिन्न योजनाओं का क्रियान्वयन किया जा रहा है। ये सारी योजनाएं अगले वर्ष जनवरी 2024 से पहले मूर्त रूप ले लेंगी। 22 जनवरी 2024 को रामलला अपने भव्य-दिव्य मंदिर के गर्भगृह में विराजमान विराजमान होंगे। इस आयोजन में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के अलावा देशभर से हजारों साधु-संतों को भी आमंत्रित किया गया है।
webdunia
11 नवंबर को बनेगा कीर्तमान : इस बार का दीपोत्सव भी काफी महत्वपूर्ण और खास माना जा रहा है। 11 नवंबर को दीपोत्सव के पावन पर्व पर अयोध्या के राम की पैड़ी समेत अयोध्या 24 लाख दीयों की रोशनी से जगमगाएगी। अयोध्या फिर से नया विश्व कीर्तिमान बनाने जा रही है। 
 
राम मंदिर के खंभों को राज्यों के अलग-अलग हिस्सों से आए कारीगरों द्वारा अलग-अलग डिजाइन से तराशा जा रहा है। खंभों पर भगवान गणेश के अलावा अन्य देवताओं की मूर्तियां उकेरी गई हैं। यहां सोने की परत चढ़ाए हुए दरवाजे लगाए जाएंगे।
webdunia

सफेद संगमरमर से बनाए जा रहे ‘गर्भ गृह’ के आसपास के क्षेत्र को दिवाली के लिए गेंदे के फूलों से सजाया गया है। इसके साथ ही अयोध्या में राम मंदिर के गर्भगृह के भीतर का क्षेत्र, जहां भगवान राम की मूर्ति स्थापित की जानी है, को भगवा रंग से सजाया गया है। 
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

Delhi Air Pollution : प्रदूषण के चलते DU ने 13 से 19 नवंबर तक घोषित किया अवकाश