Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

किसने कहा, भारत के प्रति वफादार नहीं हैं आजम खान...

हमें फॉलो करें किसने कहा, भारत के प्रति वफादार नहीं हैं आजम खान...
लखनऊ , गुरुवार, 29 जून 2017 (14:07 IST)
लखनऊ। सेना के अपमान संबंधी बयान पर यूं तो यूपी सपा नेता आजम खान की खूब थू-थू हो रही है, लेकिन सपा के पूर्व नेता और आजम धुर विरोधी अमरसिंह ने कहा है कि यदि आजम को भारत में रहना अच्छा नहीं लगता तो उन्हें पाकिस्तान चले जाना चाहिए।
 
सिंह ने कहा कि आजम का बयान साबित करता है कि वे भारत देश के प्रति वफादार नहीं हैं। दूसरी ओर आजम ने सफाई देते हुए कहा कि उन्होंने कभी भी सेना का मनोबल नहीं तोड़ा। उन्होंने कहा कि वे भाजपा के लिए 'आइटम गर्ल' की तरह हैं। उनके पास मेरे आलावा बात करने को कुछ भी नहीं है।
 
उन्होंने कहा कि मैंने झारखंड मुक्ति मोर्चा की हथियार बंद महिलाओं के कृत्य के बारे में बयान दिया था। इसे बाद में भारतीय सेना से जोड़कर तोड़-मरोड़कर पेश किया गया।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

जुगाड़ से बनाई ईको फ्रेंडली 'जेम्स बांड' बाइक