Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

क्या बागेश्वर धाम के पीठाश्वर धीरेन्द्र शास्त्री को पहले ही मिल चुका था ओडिसा ट्रेन हादसे का संकेत?

हमें फॉलो करें क्या बागेश्वर धाम के पीठाश्वर धीरेन्द्र शास्त्री को पहले ही मिल चुका था ओडिसा ट्रेन हादसे का संकेत?
, सोमवार, 5 जून 2023 (20:46 IST)
वड़ोदरा। odisha train accidednt news update : बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पं. धीरेंद्र शास्त्री पर्ची वाली विद्या को लेकर सुर्खियों में रहते हैं। वे लोगों का भविष्य की घटनाएं और उनका समाधान पर्चियों के द्वारा बताते हैं। ओडिसा ट्रेन हादसे के बाद बाबा बागेश्वर सोशल मीडिया पर एक बार फिर चर्चाओं में हैं। उनके सवाल सामने यह आया है कि ओडिसा के बालासोर में हुए दर्दनाक हादसे का आभास क्या पं. धीरेन्द्र शास्त्री को हो गया था। इसे लेकर लोगों ने कई तरह के ट्‍वीट भी किए हैं। हालांकि वड़ोदरा में आयोजित दिव्य दरबार में उन्होंने इस सवाल का जवाब दिया है।
 
क्या कहा बागेश्वर सरकार ने : दिव्य दरबार में जब एक मीडियाकर्मी ने उनसे यह सवाल किया कि बागेश्वर धाम सरकार धीरेंद्र शास्त्री ने कहा कि अनिष्ट के संकेत मिलते हैं। पं. धीरेन्द्र शास्त्री ने कहा कि इनके बारे में जानना अलग विषय है और इन्हें टालना अलग विषय है। बाबा बागेश्वर ने कहा कि भगवान कृष्ण को भी पता था कि महाभारत होगी, लेकिन वे नहीं रोक पाए। 
webdunia
balsore train accident
तो क्या टल सकता था हादसा? : धीरेंद्र शास्त्री ने अपने परिचित अंदाज में कहा कि माई डियर यस, घटना के बारे में जानना और उससे बचना दो अलग-अलग बातें हैं। हमारी ताकत बताती है कि हवा की गति जितनी अधिक होगी, सिग्नल उतना ही अधिक समय तक प्राप्त किया जा सकता है।

हम राष्ट्रहित के लिए अप्लाई करते रहते हैं। बागेश्वर धाम सरकार ने आगे कहा कि चाहे कोई आतंकी हमला हो, चाहे कोई गुप्त मामला हो, हम अपनी ताकत का इस्तेमाल करते रहेंगे। धीरेन्द्र शास्त्री ने कहा कि कई वैज्ञानिक-कई भू-वैज्ञानिक हमारे पास चोरी-छिपे आते हैं।  Edited By : Sudhir Sharma 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

Odisha Train Accident: रिलायंस फाउंडेशन ने ओडिशा ट्रेन एक्सीडेंट पीड़ितों के लिए किया 10 बड़ी राहत का ऐलान