Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

OdishaTrainAccident : ओडिसा के बालासोर में रेल हादसे में कितने लोगों की अब तक गई जान, भारतीय रेलवे ने बताया आंकड़ा

हमें फॉलो करें OdishaTrainAccident : ओडिसा के बालासोर में रेल हादसे में कितने लोगों की अब तक गई जान, भारतीय रेलवे ने बताया आंकड़ा
नई दिल्ली , शनिवार, 3 जून 2023 (19:24 IST)
Odisha Train Accident : ओडिशा के बालासोर में शुक्रवार को हुए रेल हादसे में मृतकों की संख्या बढ़कर 288 हो गई है। रेलवे के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। बालासोर जिले में शालीमार-चेन्नई सेंट्रल कोरोमंडल एक्सप्रेस और बेंगलुरु-हावड़ा एक्सप्रेस ट्रेन के पटरी से उतरने और एक मालगाड़ी से टकराने से यह हादसा हुआ।
अधिकारी ने शनिवार दोपहर 2 बजे तक उपलब्ध रिपोर्ट का हवाला देते हुए कहा कि हादसे में 288 लोगों की मौत हुई है।
उन्होंने कहा कि हादसे में 803 लोग घायल हैं। उन्होंने बताया कि उनमें से 56 को गंभीर चोटें आई हैं। दोनों एक्सप्रेस रेलगाड़ियों में लगभग 2000 लोग सवार थे। Edited By : Sudhir Sharma

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

Odisha trains accident: घायलों- मृतकों की मदद के लिए उठे हजारों हाथ, बालासोर के नागरिक ने बताया आंखों-देखा हाल