Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

BARC का बड़ा फैसला, न्यूज चैनलों की TRP 12 सप्ताह तक स्थगित

हमें फॉलो करें BARC का बड़ा फैसला, न्यूज चैनलों की TRP 12 सप्ताह तक स्थगित
, गुरुवार, 15 अक्टूबर 2020 (14:00 IST)
मुंबई। ब्रॉडकास्ट ऑडियंस रिसर्च काउंसिल (BARC) ने फर्जी टीआरपी घोटाले के बाद गुरुवार को न्यूज चैनलों की रेटिंग को अस्थायी रूप से निलंबित करने की घोषणा की।
 
एक आधिकारिक बयान में कहा गया कि काउंसिल सांख्यिकीय मजबूती में सुधार के लिए माप के वर्तमान मानकों की समीक्षा करने और उन्हें बेहतर बनाने का इरादा रखती है, और इस कवायद के चलते साप्ताहिक रेटिंग 12 सप्ताह तक स्थगित रहेगी।
 
इससे पहले मुंबई पुलिस ने कथित टीआरपी घोटाले में कम से कम 5 लोगों को गिरफ्तार किया था। मुंबई पुलिस ने इस महीने की शुरुआत में घोटाले का भंडाफोड़ किया।
 
गिरफ्तार किए गए लोगों में समाचार चैनलों के कर्मचारी भी शामिल हैं, जबकि पुलिस इस संबंध में अर्नब गोस्वामी के नेतृत्व वाले रिपब्लिक टीवी के अधिकारियों से भी पूछताछ कर रही है। रिपब्लिक टीवी ने कुछ भी गलत करने से इनकार किया है। (भाषा) 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

भोपाल में PUB-G के बहाने 12 साल की बच्ची से दोस्ती की, फिर बनाया गैंगरेप का शिकार