Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

Baba Ramdev: बाबा रामदेव ने बताई गधी के दूध की महिमा, इसके फायदे जानकर आप भी चौंक जाएंगे

Advertiesment
हमें फॉलो करें baba ramdev

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

, मंगलवार, 3 दिसंबर 2024 (16:49 IST)
Benefits of donkey milk: योग और आयुर्वेद का प्रचार करने वाले पतंजलि के मुखिया स्वामी रामदेव (yoga guru Swami Ramdev) ने अब गधी के दूध की महिमा बताई है। उन्होंने न सिर्फ गधी का ‍दूध निकाला बल्कि उसके फायदे भी गिनाए। जिस समय बाबा गधी का दूध निकाल रहे थे, उस समय उनकी शिष्याएं योग भी कर रही थीं। बाबा रामदेव ने एक्स पर एक वीडियो पोस्ट किया है, जिसका शीर्षक उन्होंने दिया है- वैशाख नंदिनी का दूध सुपर कॉस्मेटिक? दरअसल, संस्कृत में गधी को वैशाखनंदिनी कहा जाता है और गधे को वैशाखनंदन। 
 
गधी के दूध के फायदे : इस वीडियो में स्वामी रामदेव कांच के एक बर्तन में गधी का दूध निकालते हुए दिखाई दे रहे हैं। बाबा ने कहा कि मैंने गाय, भैंस, भेड़, ऊंटनी का दूध को कई बार निकाला है, लेकिन गधी का दूध पहली बार निकाल रहा हूं। यह दूध काफी गुणकारी है और इससे डाइजेशन भी ठीक रहता है। 
सुपर टॉनिक : उन्होंने गधी का दूध चखने के बाद कहा कि यह स्वादिष्ट तो है ही सुपर टॉनिक भी है। यह दूध बहुत गजब का है। यह सुपर टॉनिक का काम भी करता है। उन्होंने कहा कि हम इस गधी का सम्मान करना चाहते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि किसी का भी गधा या गधी कहकर अनादर नहीं करना चाहिए। मुझे उम्मीद है कि आज के बाद कोई भी किसी को गधा-गधी कहकर अनादर नहीं करेगा। हर जीव की बड़ी महिमा है। अत: किसी का भी अनादर नहीं करना चाहिए। 
 
कौन है क्लियोपेट्रा : बाबा रामदेव ने इस मौके पर मिश्र की रानी क्लियोपेट्रा का उल्लेख भी किया। क्लियोपेट्रा अपनी खूबसूरती के लिए मशहूर थीं। रामदेव ने बताया कि क्लियोपेट्रा भी गधी के दूध से स्नान करती थी। उनके सौन्दर्य का राज यही था। मिस्र के अलेक्जेंड्रिया में ईसा पूर्व 69 में जन्मी क्लियोपेट्रा सौन्दर्य की आज भी चर्चा होती है।
Edited by: Vrijendra Singh Jhala 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

LIVE: नि:शुल्क प्रसव योजना पर संसद में क्या बोले नड्डा?