Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनखड़ की तबीयत बिगड़ी, AIIMS में कराया भर्ती

हमें फॉलो करें बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनखड़ की तबीयत बिगड़ी, AIIMS में कराया भर्ती
, सोमवार, 25 अक्टूबर 2021 (23:45 IST)
पश्चिम बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनखड़ की तबीयत खराब होने के बाद उन्हें AIIMS दिल्ली में भर्ती कराया गया है। उनके ब्लड सैंपल लेकर जांच की गई थी, जिसमें मलेरिया होने की पुष्टि हुई। यहां वरिष्ठ डॉक्टरों की देखरेख में उनका इलाज चल रहा है।

खबरों के अनुसार, पश्चिम बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनखड़ को मलेरिया होने के बाद दिल्ली के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान में भर्ती कराया गया है। वे शुक्रवार को दिल्ली पहुंचे थे और रविवार को वे मलेरिया जांच में पॉजिटिव पाए गए। राज्यपाल के स्वास्थ्य पर डॉक्टरों की टीम लगातार नजर रखे हुए है।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

इमरान बोले- टी20 में पाकिस्तान की जीत के बाद भारत से संबंध सुधारने का सही समय नहीं, लगता है पिछली हार भूल गए