khatu shyam baba

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

बाबुल सुप्रियो ने ममता बनर्जी से की मुलाकात, जानिए क्‍या हुई बात...

Advertiesment
Babul Supriyo
कोलकाता। भाजपा छोड़कर पश्चिम बंगाल की सत्ताधारी तृणमूल कांग्रेस ज्वॉइन करने वाले बाबुल सुप्रियो ने सोमवार को राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से कोलकाता में मुलाकात की। इसके बाद उन्होंने कहा कि उनसे मिलकर मुझे काफी खुशी हुई।

बाबुल सुप्रियो ने कहा कि टीएमसी परिवार में उन्होंने मेरा बड़े ही गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। उन्होंने मुझे कहा कि मैं दिल से काम करूं और दिल से गाने गाऊं।

बाबुल सुप्रियो ने आगे कहा- मैं पार्टी बदलकर कोई इतिहास नहीं बना रहा हूं। मैं मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और अभिषेक बनर्जी को बहुत धन्यवाद देता हूं।

उन्होंने कहा कि मैं आसनसोल से सांसद हूं, मैं बुधवार को दिल्ली जाऊंगा। अगर स्पीकर मुझे समय देंगे तो मैं उसी दिन इस पद से इस्तीफा दे दूंगा।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत नरेन्द्र गिरि का संदिग्ध परिस्थितियों में निधन