Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

भाई महावीर का किया गया अंतिम संस्कार

Advertiesment
हमें फॉलो करें भाई महावीर का किया गया अंतिम संस्कार
, रविवार, 4 दिसंबर 2016 (18:09 IST)
नई दिल्ली। मध्यप्रदेश के पूर्व राज्यपाल भाई महावीर का अंतिम संस्कार रविवार को राष्ट्रीय राजधानी के लोधी रोड स्थित श्मशान घाट पर किया गया।
 
दिवंगत नेता को मुखाग्नि उनके नाती राघव शर्मा ने दी। उन्हें भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी, भाजपा के महासचिव राम लाल, केंद्रीय खेलमंत्री विजय गोयल, भाजपा के वरिष्ठ नेता विजय कुमार मल्होत्रा और दक्षिणी दिल्ली नगर निगम (एसडीएमसी) के महापौर सुभाष आर्य आदि सहित कई नेताओं ने श्रद्धांजलि दी।
 
उल्लेखनीय है कि भाई महावीर (94) का शनिवार को दिल्ली में निधन हो गया था। उनके निधन पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शोक व्यक्त किया। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि भाई महावीर के निधन से काफी दु:खी हूं। उनका भारत के पुनरुद्धार की प्रतिबद्धता में काफी अतुलनीय सहयोग रहा है। वे काफी निष्ठावान थे और उनका देश के निर्माण में योगदान काफी महत्वपूर्ण रहा है। 
 
वित्तमंत्री अरुण जेटली ने कहा कि असाधारण नेता और मध्यप्रदेश के पूर्व राज्यपाल भाई महावीरजी के निधन से काफी व्यथित हूं। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करे। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान सहित उनके मंत्रिमंडल के कई सदस्यों ने शोक व्यक्त किया है।
 
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने भी उनके निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनसंघ के संस्थापक सदस्य और मध्यप्रदेश के पूर्व राज्यपाल श्रद्धेय भाई महावीरजी के निधन का दु:खभरा समाचार मिला। मैं उनके परिवार एवं स्नेहीजनों को इस दु:खद घड़ी पर अपनी संवेदना प्रकट करता हूं। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करे।
 
भाई महावीर भारतीय जनसंघ के संस्थापक सदस्य थे। उन्हें जनसंघ का पहला महासचिव चुना गया था। वे दिल्ली प्रदेश जनसंघ के अध्यक्ष भी रहे थे। वे 1968-74 एवं 1978-84 में 2 बार राज्यसभा के सदस्य रहे। (वार्ता)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

चित्रकूट में धूमधाम से मनाया 'राम विवाह' उत्सव