Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

भारत जोड़ो न्याय यात्रा में राहुल गांधी का हमशक्ल, कांग्रेस सॉफ्ट नक्सल पार्टी : हिमंत बिस्वा सरमा

हमें फॉलो करें भारत जोड़ो न्याय यात्रा में राहुल गांधी का हमशक्ल, कांग्रेस सॉफ्ट नक्सल पार्टी : हिमंत बिस्वा सरमा

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

, गुरुवार, 25 जनवरी 2024 (17:37 IST)
Assam CM Himanta Biswa Sarma : असम (Assam) के मुख्यमंत्री हिमंत विस्वा सरमा (Himanta Biswa Sarma) और राहुल गांधी( Rahul Gandhi) के बीच बयानबाजी बढ़ती जा रही है। विस्वा ने गुरुवार को भारत जोड़ो न्याय यात्रा को लेकर राहुल गांधी और कांग्रेस पर हमला बोला है। उन्होंने अपने बयान में कहा कि देश की सबसे पुरानी पार्टी गांधीवाद से दूर हटकर ‘सॉफ्ट नक्सल’ बन गई है। 
उन्होंने आगे कहा कि कांग्रेस की आत्मा को मार दिया गया है। सरमा ने कहा कि मैं 22 साल तक कांग्रेस के साथ था। नारे बदल गए हैं। कांग्रेस के नारे अलग, सॉफ्ट हुआ करते थे। अब वे वामपंथी झुकाव वाले हो गए हैं।
webdunia
एक मीडिया रिपोर्ट का जिक्र करते हुए असम सीएम ने कहा कि राहुल गांधी बस में अंदर बने एक कमरे में बैठते हैं। उन्होंने कहा कि मैंने नहीं देखा है लेकिन मैंने रिपोर्ट देखी है।
 
कांग्रेस के लोगों ने मुझे बताया कि राहुल गांधी आम तौर पर बस के अंदर बैठते हैं। फिर सामने कौन बैठा है जो दूर से राहुल गांधी जैसा दिखता है? यह एक अलग मुद्दा है।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

मतदान हमारा कर्तव्य भी और अधिकार भी : योगी आदित्यनाथ