Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

पोखरण में भारत शक्ति का प्रदर्शन, पीएम मोदी बोले यह भारत का विजय घोष

तीनों सेनाओं ने दिखाया स्वदेशीकरण से सशक्तिकरण का दम

Advertiesment
हमें फॉलो करें K9 vajrat
, मंगलवार, 12 मार्च 2024 (15:09 IST)
Bharat Shakti in Pokhran : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ‘भारत शक्ति’ अभ्यास देखने के लिए मंगलवार को राजस्थान के पोखरण फायरिंग रेंज पहुंचे। इस अभ्यास के दौरान तीनों सेनाओं के स्वदेश निर्मित रक्षा उपकरणों की शक्ति का प्रदर्शन किया गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसे भारत का विजय घोष बताया।
इस अवसर पर पीएम मोदी ने कहा, आज हमारा पोखरण एक बार फिर भारत की आत्मनिर्भरता, भारत के आत्मविश्वास और भारत के आत्मगौरव की त्रिवेणी का साक्षी बना है। यही पोखरण है, जो भारत की परमाणु शक्ति का साक्षी रहा है और यहीं पर हम आज स्वदेशीकरण से सशक्तिकरण का दम भी देख रहे हैं।
 
उन्होंने कहा कि 10 सालों में 150 से ज्यादा डिफेंस स्टार्टअप शुरू हुए। रक्षा जरूरतों में भारत आत्मनिर्भर हो रहा है। उन्होंने कहा कि 5वीं पीढ़ी के विमान भारत में बनाए जाएंगे। आधुनिक इंजन का निर्माण भी भारत में होगा।
 
webdunia
नरेंद्र मोदी ने कहा कि उन्होंने कहा कि आज हमने ये जो दृश्य देखा, अपनी तीनों सेनाओं के जो पराक्रम देखा, वो अद्भुत है। आसमान में ये गर्जना, जमीन पर ये जांबाजी, चारो दिशाओं में गूंजता ये विजय घोष, ये नए भारत का आह्वान है।
 
उन्होंने कहा कि हमारी तोपों, टैंकों, लड़ाकू जहाजों, हेलीकॉप्टर, मिसाइल सिस्टम की जो गर्जना आप देख रहे हैं, यही तो भारत शक्ति है। हथियार और गोला-बारूद, संचार उपकरण, साइबर और स्पेस तक हम मेड इन इंडिया की उड़ान अनुभव कर रहे हैं।
 
प्रधानमंत्री ने कहा कि विकसित भारत की कल्पना, आत्मनिर्भर भारत के बिना संभव नहीं है। भारत को विकसित होना है, तो हमें दूसरों पर अपनी निर्भरता को कम करना ही होगा। इसलिए आज भारत, खाने के तेल से लेकर आधुनिक विमान तक, हर क्षेत्र में आत्मनिर्भरता पर बल दे रहा है।

एलसीए तेजस, एएलएच एमके-चार, एलसीएच प्रचंड, सचल ड्रोन रोधी प्रणाली, बीएमपी-द्वितीय और इसके संस्करण, नामिका (नाग मिसाइल कैरियर), टी90 टैंक, धनुष, के9 वज्र और पिनाका रॉकेट का प्रदर्शन किया गया।
Edited by : Nrapendra Gupta 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

कौन हैं हरियाणा के नए CM नायब सैनी, माने जाते हैं खट्टर के खास?