Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

21 किलो गांजे के साथ पकड़ाए भोजपुरी गायक विनय शर्मा

हमें फॉलो करें 21 किलो गांजे के साथ पकड़ाए भोजपुरी गायक विनय शर्मा
, शनिवार, 13 अगस्त 2022 (08:53 IST)
नई दिल्ली, पश्चिमी दिल्ली के इंदरपुरी इलाके में पुलिस ने एक शख्स को गिरफ्तार कर उसके पास से 21 किलोग्राम गांजा जब्त किया है। दिल्ली पुलिस के मुताबिक इस शख्स की पहचान मूल रूप से बिहार में सिवान के रहने वाले विनय शर्मा के रूप में हुई है, जो भोजपुरी गायक है और अब तक 100 से ज्यादा गाने गा चुका है।

पुलिस के मुताबिक, नारकोटिक्स सेल को अपने मुखबिर से इस ड्रग्स की खबर मिली थी। इसके बाद नारकोटिक्स स्क्वॉड के सब इंस्पेक्टर संदीप, एएसआई करण सिंह, हेड कॉन्स्टेबल विजय कुमार, हेड कॉन्स्टेबल विजय सिंह और हेड कॉन्स्टेबल लेखराज ने इंदरपुरी के टोपापुर पहुंचकर वहां ड्रग्स पेडलर को पकड़ने के लिए जाल बिछाया और विनय शर्मा को गिरफ्तार कर लिया। बताया जाता है कि लंबे समय से पुलिस गायक पर नजर रखे हुए थी।

दिल्ली पुलिस की ओर से जारी बयान में बताया गया कि इस संबंध में इंदरपुरी थाने में एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया गया है. पुलिस ने बताया कि भोजपुरी गायक के पास इतनी बड़ी मात्रा में गांजे की खेप कहां से आई, इसका पता लगाने के लिए पूछताछ की जा रही है।

2
Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

जन्म के साथ ही संकट में पड़ा जीवन, फिर सांपों के साथ नाचने वाली लड़की बन गई पद्मश्री