Publish Date: Sat, 21 Dec 2024 (12:07 IST)
Updated Date: Sat, 21 Dec 2024 (12:45 IST)
Bibek Pangeni Srijana Subedi
Bibek Pangeni Srijana Subedi Story: ये मार्मिक कहानी है सृजना और उनके पति बिबेक की। समाज में एक तरफ़ जहाँ डिवोर्स के मामले लगातार बढ़ रहे हैं और कपल साथ रहने को राजी नहीं वहीं आखरी सांस तक साथ निभाने वाली सृजना और उनके दिवंगत पति बिबेक की प्रेम कहानी आज एक मिसाल बन गई है। ये एक ऐसी प्रेम कहानी है जिसे आपने भी शायद सोशल मीडिया पर देखा होगा।
एक हिंदी गाने की मशहूर लाइने हैं 'प्यार कभी मरता नहीं, हम तुम मरते हैं। होते हैं वो लोग अमर, प्यार जो करते हैं। सृजना के प्यार और समर्पण और सेवा की भावना ने बिबेक और सृजना की इस प्रेम कहानी को सचमुच अमर बना दिया आज बिबेक कैंसर से हार कर दुनिया को अलविदा कह गए हैं । वे भले ही दुनिया में ना हो लेकिन सृजना के प्रेम ने उन्हें लोगों के दिलों में अमर बना दिया है। कैंसर भी इन दोनों के प्यार को हरा नहीं सका। मतलबी रिश्तों के इस दौर में सच्चे प्यार की ये कहानी इतनी मार्मिक है कि आंखें खुद ब खुद भीग जाती हैं।
बिबेक और सृजना की प्रेम कहानी एक ऐसी कहानी है जो प्यार, समर्पण और जीवन की अनिश्चितता को दर्शाती है। जानिए कैसे सृजना ने अपने पति बिबेक का कैंसर से लड़ाई में साथ दिया।
प्यार की शुरुआत
नेपाल के बिबेक और सृजना की मुलाकात स्कूल के दिनों में हुई थी। बिबेक, सृजना से कुछ साल बड़े थे। दोनों की दोस्ती धीरे-धीरे प्यार में बदल गई। 6 साल तक साथ रहने के बाद दोनों ने शादी करने का फैसला किया और अमेरिका चले गए।
कैंसर ने बदली जिंदगी
अमेरिका में अपनी नई जिंदगी की शुरुआत करते हुए सब कुछ ठीक चल रहा था, तभी बिबेक को अचानक सिर में तेज दर्द रहने लगा। डॉक्टरों ने जांच के बाद बताया कि उन्हें चौथे स्टेज का कैंसर है। यह खबर दोनों के लिए सदमे जैसी थी।
सृजना का समर्पण
कैंसर का पता चलने के बाद भी सृजना ने बिबेक का साथ नहीं छोड़ा। उन्होंने बिबेक की हर तरह से देखभाल की। सृजना ने अपने इंस्टाग्राम पर बिबेक के साथ बिताए हुए पलों को साझा किया जो दिखाता है कि कैसे उन्होंने इस मुश्किल समय में अपने प्यार का साथ दिया।
कैंसर ने ज़िन्दगी को हराया लेकिन लोगों के दिल में बस गए बिबेक और सृजना
बिबेक ने कैंसर से लंबी लड़ाई लड़ी, लेकिन अंततः बीते दिनों उन्हें इस बीमारी से हार माननी पड़ी। बिबेक अब इस दुनिया में नहीं है और सृजना उनके जाने से अकेली रह गईं हैं लेकिन जो लोग उन्हें जानते थे उनके अनुसार आज की मतलबी दुनिया में सृजना जैसा जीवनसाथी मिलना, जो निस्वार्थ भाव से अपने पति की आखरी सांस तक उसे प्यार और केअर दे बहुत विरल है।
सोशल मीडिया पर वायरल हुए कपल
बिबेक और सृजना की कहानी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गई। लोगों ने इस जोड़े के प्यार की तारीफ की और सृजना के हौसले को सलाम किया। सृजना समय-समय पर विवेक के साथ बताएं पल सोशल मीडिया पर साझा करती थीं जिसमें वे विवेक को खुश करने के लिए कभी उन्हें फूल देती तो कभी गाना गाकर सुनाती। वीडियो देखकर साफ पता चलता है कि सृजना कितने मन से अपने पति बिबेक की सेवा कर रही थी और उन्हें मौत से बचने की कोशिश में जुटी थीं।
उनके यह वीडियो पूरी दुनिया के लोग देख रहे थे और लगातार बिबेक के ठीक होने की प्रार्थना कर रहे थे। बिबेक के चले जाने से सिर्फ सृजना ही अकेली नहीं रह गई है बल्कि उन तमाम लोगों का दिल भी टूट गया है जो इस प्यारे कपल के लिए दुआएं कर रहे थे।
प्यार ज़िन्दगी का सबसे बड़ा उपहार: बिबेक और सृजना की प्रेम कहानी एक प्रेरणादायक कहानी है। यह हमें सिखाती है कि प्यार कैसे किसी भी मुश्किल परिस्थिति में हमें मजबूत बना सकता है। सृजना ने अपने पति के प्रति जो समर्पण दिखाया, वह काबिले तारीफ है।
सृजना जैसे साथी हर किसी को नसीब नहीं होते। जीवन और मृत्यु किसी के हाथ में नहीं। हमारे हाथ में है तो सिर्फ प्रेम करना। सृजना का कैंसर से जूझ रहे अपने पति बिबेक के लिए अनकंडिशनल लव और सेवा वाकई में दुनिया के लिए एक मिसाल है।