Publish Date: Wed, 22 Mar 2017 (16:07 IST)
Updated Date: Wed, 22 Mar 2017 (16:13 IST)
नई दिल्ली। लोकसभा में राजद के एक सदस्य ने बिहार को विशेष राज्य का दर्जा तथा बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान प्रधानमंत्री की ओर से 125 करोड़ रुपए की घोषणा को लागू करने की मांग की।
शून्यकाल के दौरान राजद के शैलेष कुमार उर्फ बूलो मंडल ने कहा कि बिहार एक पिछड़ा प्रदेश है और उसे सालभर सूखे और बाढ़ दोनों स्थितियों का सामना करना पड़ता है। बिहार के पास आर्थिक स्रोतों का अभाव है।
उन्होंने कहा कि ऐसे में बिहार को विशेष राज्य का दर्जा दिया जाए ताकि वह अपने पैरों पर खड़ा हो सके। मंडल ने कहा कि बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान प्रधानमंत्री ने बिहार को 125 करोड़ रुपए के पैकेज की घोषणा की थी। लेकिन डेढ़ वर्ष गुजर जाने के बाद भी किसी तरह की सहायता नहीं मिली। बिहार पैकेज को भी लागू किया जाना चाहिए। (भाषा)