Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद बिहार के DGP बोले- रिया की इतनी औकात नहीं कि वह CM पर कमेंट करे

हमें फॉलो करें सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद बिहार के DGP बोले- रिया की इतनी औकात नहीं कि वह CM पर कमेंट करे
, बुधवार, 19 अगस्त 2020 (13:27 IST)
पटना। हिंदी फिल्मों के नवोदित सुपरस्टार सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले की केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) से जांच कराने के सर्वोच्च न्यायालय (SC) के फैसले का बिहार के पुलिस महानिदेशक गुप्तेश्वर पांडे ने स्वागत करते हुए इसे अन्याय पर न्याय की जीत बताया।
पांडे ने कहा कि अदालत के फैसले से यह भी साबित हो गया कि बिहार सरकार और राज्य की पुलिस इस मामले में जो काम कर रही थी, वह कानूनी रूप से सही था। इतना ही नहीं पांडे ने रिया पर निशाना साधते हुए कहा कि रिया चक्रवर्ती की इतनी औकात नहीं कि वह बिहार के मुख्‍यमंत्री पर कमेंट करे।
 
webdunia
पांडे ने मीडिया से बातचीत में कहा कि यह अन्याय पर न्याय, सत्य और प्रजातंत्र की जीत है। यह जीत न मेरी है न बिहार सरकार की और न सुशांत सिंह के परिवार की बल्कि यह 130 करोड़ भारतीयों की जीत है, जो सुशांत को न्याय दिलाने की लड़ाई लड़ रहे हैं।
 
उन्होंने कहा कि बिहार सरकार और उसकी पुलिस का इस मामले में जो भी रुख था वह कानूनी रूप से सही था, इस पर सर्वोच्च न्यायालय ने मुहर लगा दी है।
 
पुलिस महानिदेशक ने कहा कि इस मामले की जांच के लिए मुंबई गए बिहार के पुलिस अधिकारी को जिस दिन तक महाराष्ट्र में क्वॉरेंटाइन नहीं किया गया, तब तक उन्होंने मुंबई पुलिस या किसी के खिलाफ कुछ नहीं कहा था, लेकिन इस घटना के बाद से पूरे देश में यह संदेश गया कि कुछ न कुछ गड़बड़ है और मुंबई पुलिस उसे छुपाना चाहती है। (एजेंसी)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

Dream-11 को 2021 और 2022 की IPL टाइटल अधिकार बोली में बदलाव के लिए कह सकता है BCCI