Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

यूपी के बिजनौर में तेज बहाव में फंसी बस, क्रेन से बचाई यात्रियों की जान

हमें फॉलो करें bijnor bus stuck in water
, शनिवार, 22 जुलाई 2023 (12:42 IST)
Bijnor news : यूपी-उत्तराखंड बार्डर पर स्थित कोटावाली नदी का जलस्तर अचानक बढ़ने से पानी के तेज बहाव में नजीबाबाद से हरिद्वार जा रही रोडवेज बस फंस गई। इससे यात्रियों में हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने क्रेन की मदद से लोगों की जान बचाई।
 
हरिद्वार जा रही बस को क्रेन की सहायता से पानी में पलटने और बहने से रोका गया। भारी बरसात में इस नदी का जलस्तर बढ़ जाता है, इससे वाहन दूसरे रूट से निकाला जाता है।
 
इसके लिए चालकों को दस किमी का अतिरिक्त चक्कर लगाना पड़ता है। इससे बचने के लिए चालक ने बस इसी रपटे के पानी में घुसा दी और कुछ दूर जाकर बस बंद हो गई। क्रेन की मदद से यात्रियों को एक एक कर बस से निकाला जा रहा है।
 
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, चालक की लापरवाही की वजह से ही यह हादसा हुआ। नदी के तेज बहाव में रपटे के बीच जाकर बस दलदल में फंस गई। 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर भूस्खलन से अमरनाथ यात्रा रुकी, यात्रियों को रामबन में रोका