Festival Posters

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

ट्रक के हॉर्न की धुन पर इन लड़कों ने किया 'नागिन डांस', सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

Advertiesment
हमें फॉलो करें dance on truck horn
, गुरुवार, 14 जुलाई 2022 (17:33 IST)
Photo - Twitter
भारत के लोग छोटी-छोटी चीजों में भी खुशियां ढूंढ लेते हैं। इतनी सारी असमानताओं के बाद भी एक चीज ऐसी है, जो हम सबको एक कर देती है और वो है 'डांस'. शादी की बारात हो या रंगपंचमी-जन्माष्टमी की फाग यात्रा, हम भारतीय दिल-खोलकर डांस करने से नहीं चूकते। लेकिन, एक वीडियो आजकल सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें कुछ लोग रास्ते से गुजर रहे ट्रक के हॉर्न पर ही डांस करते नजर आ रहे हैं। ना कोई डीजे और ना ही कोई वजह, है तो केवल नाच-गाना और मस्ती। 

वीडियो में देखा जा सकता है कि जैसे ही ट्रक के हॉर्न की आवाज आती है, वैसे ही लड़के उत्साहित होकर चिल्लाने लग जाते हैं। ट्रक में लगे हॉर्न से श्रीदेवी की 'नगीना' फिल्म के गाने 'मैं तेरी दुश्मन' की आवाज सुनते ही लड़के नाचने लग जाते हैं। इनमे से कुछ लड़के जमीन पर लेटकर नागिन डांस करने लग जाते हैं। जिन लड़कों को डांस करते देखा जा रहा है, ये सभी लड़के अपनी-अपनी बाइक्स से ट्रिप पर निकले हैं। 
 
ये वीडियो मध्य प्रदेश के इंदौर के पास स्थित भेरूघाट का बताया जा रहा है। इस वीडियो को सोशल मीडिया पर लाखों लोग देख चुके हैं। एक यूजर ने कमेंट में लिखा है कि हम भारतियों को नाचने के लिए सिर्फ एक बहाना चाहिए। 
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

VIDEO: दार्जिलिंग की सड़कों पर लोगों को पानीपुरी खिलाने के बाद CM ममता बनर्जी ने बनाए मोमोज