Publish Date: Fri, 11 Jul 2025 (16:24 IST)
Updated Date: Sat, 12 Jul 2025 (08:15 IST)
भाजपा की तेलंगाना इकाई के अध्यक्ष के रूप में रामचंदर राव की संभावित नियुक्ति से नाराज राजा सिंह ने 30 जून को तत्कालीन प्रदेश अध्यक्ष जी किशन रेड्डी को एक पत्र लिखा था। राजा सिंह ने कहा था कि यह निर्णय पार्टी के लाखों सदस्यों के लिए बेहद निराशा की बात है और इसे उनका त्यागपत्र माना जाना चाहिए।
ALSO READ: टी. राजा सिंह ने क्यों नाराज होकर बीजेपी छोड़ी, किस पर लगाए गंभीर आरोप
भाजपा महासचिव अरुण सिंह ने विधायक को लिखे पत्र में बताया कि उनका पत्र पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा के संज्ञान में लाया गया है। अरुण सिंह ने कहा कि आपके द्वारा उल्लिखित विषयवस्तु अप्रासंगिक है तथा पार्टी की कार्यप्रणाली, विचारधारा और सिद्धांतों से मेल नहीं खाती। अरुण सिंह ने बताया कि नड्डा के निर्देशानुसार राजा सिंह का इस्तीफा तत्काल प्रभाव से स्वीकार कर लिया गया है।(भाषा)
Edited by: Ravindra Gupta