Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

दिल्ली में कानून व्यवस्था का सवाल, भाजपा और आप में सियासी संग्राम

Advertiesment
हमें फॉलो करें kejriwal and gaurav bhatia

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

, शनिवार, 30 नवंबर 2024 (12:11 IST)
Delhi law and order : दिल्ली में कानून व्यवस्था पर भाजपा और आम आदमी पार्टी में सियासी संग्राम छिड़ गया। आप ने जहां इस मुद्दे पर भाजपा और गृहमंत्री अमित शाह पर निशाना साधा तो भाजपा ने भी पलटवार करने में देर नहीं की। ALSO READ: केजरीवाल ने उठाए दिल्ली की कानून व्यवस्था पर सवाल, अमित शाह पर साधा निशाना
 
आप ने सोशल मीडिया साइट एक्स पर अपनी पोस्ट में कहा कि अब तो नींद से जागिए अमित शाह... दिल्ली में आम नागरिक छोड़िए ख़ुद पुलिस वाले भी सुरक्षित नहीं हैं! पार्टी ने एक अन्य ट्वीट में कहा कि धमाकों की आवाज से भी नहीं जाग रहे हैं गृह मंत्री अमित शाह‼️ दिल्ली वाले अपनी सुरक्षा के लिए किसके पास जाएं?
 
भाजपा नेता गौरव भाटिया ने दिल्ली में NRC लागू करने की मांग की। उन्होंने कहा कि दिल्ली से घुसपैठियों को बाहर दिकालेंगे। आप को अराजक अपराध पार्टी बताते हुए भाजपा नेता ने कहा कि गैंगस्टर्स आम आदमी पार्टी का समर्थन करते हैं।
 
गैंगस्टर और आप नेताओं में सांठगांठ का आरोप लगाते हुए पार्टी ने आप विधायक नरेश बाल्यान का एक ऑडियो भी जारी किया। कहा गया कि बाल्यान ने गैंगस्टर से बातचीत की। उत्तम नगर से आप विधायक पर धमकी देने और वसूली करने का भी आरोप लगाया गया। 
 
 
इससे पहले आम आदमी पार्टी (AAP) प्रमुख अरविंद केजरीवाल ने गरुवार को भारतीय जनता पार्टी नीत केंद्र सरकार पर हमला तेज करते हुए आरोप लगाया था कि केंद्र दिल्ली में कानून-व्यवस्था सुनिश्चित करने में नाकाम रहा है। उन्होंने कहा कि दिल्ली में हर जगह डर और असुरक्षा का माहौल है। महिलाएं शाम 7 बजे के बाद बाहर निकलने में असुरक्षित महसूस करती हैं और मां-बाप अपनी बेटियों के बाहर जाने को लेकर चिंतित रहते हैं।

उल्लेखनीय है कि दिल्ली में सुरक्षा की जिम्मेदारी गृह मंत्रालय की है। इस विभाग का जिम्मा वरिष्‍ठ भाजपा नेता और गांधीनगर से भाजपा सांसद अमित शाह संभाल रहे हैं। 
Edited by : Nrapendra Gupta 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

संभल में 10 दिसंबर से बाहरी लोगों के प्रवेश पर रोक