Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

भाजपा ने प्रियंका गांधी को शिशुओं की मौत को लेकर कोटा जाने की दी चुनौती

Advertiesment
हमें फॉलो करें भाजपा ने प्रियंका गांधी को शिशुओं की मौत को लेकर कोटा जाने की दी चुनौती
, शुक्रवार, 10 जनवरी 2020 (14:40 IST)
नई दिल्ली। भाजपा ने राजस्थान के कोटा में एक सरकारी अस्पताल में नवजात शिशुओं की मौत को लेकर कांग्रेस पर हमला बोलते हुए शुक्रवार को कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा को कोटा जाने की चुनौती दी, जहां कांग्रेस की सरकार है।
भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा ने कहा कि मैं प्रियंका गांधी वाड्रा से पूछता हूं कि वे कोटा कब जाएंगी? उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस का धर्मनिरपेक्षता एवं अन्य मुद्दे पर रुख वनवे ट्रैफिक है और वह ऐसे मुद्दों पर चुनिंदा तरीके से बात करती है।
 
पात्रा ने कहा कि प्रियंकाजी, मैं कैमरे पर आपसे सीधे पूछता हूं आप कोटा कब जाएंगी? मैं आपको कोटा जाने की चुनौती देता हूं। मैं चाहता हूं कि शुक्रवार शाम तक कोटा पहुंचें। भाजपा प्रवक्ता ने इस संबंध में प्रियंका गांधी के वाराणसी और राजस्थान जाने के कार्यक्रम का भी उल्लेख किया।
 
भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि आप (प्रियंका) भी मां हैं, आप कोटा जाएं और एक मृत बच्चे को गोद में लें और राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से इस्तीफा देने को कहें। पात्रा ने कहा कि वे उन तथाकथित उदारवादियों से पूछना चाहते हैं कि क्या इनमें से एक भी वहां गया था?

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

बजट को लेकर राहुल का मोदी पर निशाना, कहा- वे अपने पूंजीपति मित्रों को ही महत्व देते हैं