Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

BJP को मिला 742 करोड़ रुपए का चंदा, Congress को मिले 148 करोड़

Advertiesment
BJP
नई दिल्ली। भाजपा को 2018-19 में 742 करोड़ रुपए चंदे में मिले जबकि कांग्रेस को 148 करोड़ रुपए चंदा मिला। इन दलों ने चुनाव आयोग को दिए हलफनामों में यह जानकारी दी है।
 
एसोसिएशन ऑफ डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (एडीआर) के अनुसार भाजपा का चंदा 2017-18 के 437.04 करोड़ रुपए से बढ़कर 2018-19 में 742.15 करोड़ हो गया यानी उसके चंदे में 70 फीसदी का इजाफा हुआ।
 
एडीआर के अनुसार कांग्रेस का चंदा 2017-18 के 26 करोड़ रुपए से बढ़कर 2018-19 में 148.58 करोड़ रुपए हो गया यानी उसका चंदा 457 फीसद बढ़ा, हालांकि पार्टी के चंदे में 2016-17 से 2017-18 के दौरान 36 फीसदी की कमी आ गई थी।
 
एडीआर ने एक बयान में कहा कि भाजपा ने 4,483 चंदों से 742.15 करोड़ रुपए मिलने की घोषणा की जबकि भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ने 605 चंदों से 148.58 करोड़ रुपए मिलने की घोषणा की। एडीआर के अनुसार भाजपा को मिला कुल चंदा कांग्रेस, राकांपा, भाकपा, माकपा, और तृणमूल कांग्रेस को मिले कुल चंदे के 3 गुना से भी अधिक है।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

जम्मू - कश्मीर सरकार ने बैंक पीओ व सहायकों की नियुक्ति प्रक्रिया रद्द की




Hanuman Chalisa In Hindi
Hanuman Chalisa In Hindi