Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

भाजपा को मुंबई स्थित न्यास से 2021-22 में मिले 10 करोड़ रुपए

हमें फॉलो करें भाजपा को मुंबई स्थित न्यास से 2021-22 में मिले 10 करोड़ रुपए
, मंगलवार, 4 अक्टूबर 2022 (23:58 IST)
नई दिल्ली। मुंबई स्थित एबी जनरल इलेक्टोरल ट्रस्ट ने सत्तारूढ़ भाजपा को वित्त वर्ष 2021-22 में कुल 10 करोड़ रुपए का दान दिया है। 
 
भारत निर्वाचन आयोग के मुताबिक न्यास ने वित्त वर्ष में ‘हिंडाल्को इंडस्ट्रीज लिमिटेड’ से 5-5 करोड़ रुपए की दो किस्तों में 10 करोड़ रुपए प्राप्त किए थे और इसने 5-5 करोड़ रुपए की दो किस्तों में समूची राशि भाजपा को दान कर दी।
 
वहीं, चेन्नई स्थित ‘ट्रायम्फ इलेक्टोरल ट्रस्ट’ को वित्त वर्ष 2021-22 में ‘ट्यूब इन्वेस्टमेंट्स ऑफ इंडिया लिमिटेड’ से 50 लाख रुपए मिले। इसने पूरी राशि तमिलनाडु सरकार, द्रविड़ मुनेत्र कषगम (द्रमुक) को दान कर दी। दोनों न्यासों ने अपना वार्षिक योगदान विवरण निर्वाचन आयोग को सौंपा था, जिसने इसे मंगलवार को सार्वजनिक किया।
 
दरअसल, चुनावी न्यास गैर-लाभकारी कंपनियां हैं जो किसी व्यक्ति या कंपनी से चंदा प्राप्त करने और उसे राजनीतिक दलों को वितरित करने के लिए स्थापित किए गए हैं। इन न्यासों को आयकर में भी छूट का प्रावधान है।(भाषा)
Edited by: Vrijendra Singh Jhala


Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

UP: गंगा नदी में नहाते वक्त 6 डूबे, 1 की मौत व 5 लापता, तलाश में जुटे गोताखोर