Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

Love Story: ऐसी है कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हुए जितिन प्रसाद की लव स्‍टोरी

हमें फॉलो करें Love Story: ऐसी है कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हुए जितिन प्रसाद की लव स्‍टोरी
, रविवार, 13 जून 2021 (14:26 IST)
पूर्व केंद्रीय मंत्री जितिन प्रसाद ने हाल ही में कांग्रेस का हाथ छोडकर भाजपा का दामन थामा है। वे जाने-माने नेता हैं, और कांग्रेस सरकार में कई अहम जिम्मेदारी संभाल चुके हैं, अब वे बीजेपी के साथ आ गए हैं। लेकिन उनकी पर्सनल लाइफ के बारे में शायद ही कोई जानता होगा।

आइए जानते हैं ज‍ित‍िन प्रसाद की लव लाइफ के बारे में।

दरअसल, 32 साल के जितिन प्रसाद पहली बार एक 27 साल की जर्नलिस्‍ट से मिले तो उसे देखकर अपना दिल दे बैठे थे। दोनों की मुलाकातें हुईं, फ‍िर प्यार हुआ और बाद में ज‍ितिन ने नेहा के घर शादी का प्रपोजल भेज दिया।

दरअसल, 2007 में पहली बार जितिन की मुलाकात टीवी जर्नलिस्ट नेहा सेठ से हुई थी। दोनों का प्यार-धीरे-धीरे परवान चढ़ने लगा। वे लंबे वक्‍त तक डेट करते रहे। यही वजह थी कि उन दिनों नेहा सेठ उनके लिए आए हर मैरिज प्रपोजल को ठुकरा रही थीं। उनके पेरेंट्स इस बात से बहुत परेशान थे।

नेहा की मां पूनम सेठ ने एक इंटरव्यू में इस बात का खुलासा किया था कि 30 साल की उम्र में भी नेहा शादी के हर प्रपोजल को ठुकरा रही थीं। फिर एक दिन जितिन के घर से नेहा के लिए शादी का रिश्ता आया। इस रिश्ते से परिवार बहुत ही खुश हुआ और उन्होंने हां कर दी।

जितिन प्रसाद ने नेहा को करीब 4 साल तक डेट किया और साल 2010 में नेहा से अपनी शादी का ऐलान कर दिया। जितिन ने खुद अपना रिश्ता नेहा के घर भेजा था। नेहा के परिवार ने भी अपनी रजामंदी दे दी। 16 फरवरी 2010 को दोनों ने शादी कर ली।

इस हाई प्रोफाइल शादी में बड़े- बड़े राजनीतिक रसूखदार लोग शामिल हुए थे। खुद प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और कांग्रेस अध्यक्ष रहीं सोनिया गांधी जतिन और नेहा को बधाई देने शादी में पहुंचे।

नेहा सेठ लखनऊ की रहने वाली हैं। उन्होंने लखनऊ के लॉ मार्टिनियर गर्ल्स कॉलेज से अपनी पढ़ाई पूरी की। मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के लिए उन्होंने मुंबई का रुख किया। जर्नलिज्म की पढ़ाई पूरी करने के बाद नेहा टाइम्‍स ऑफ इंड‍िया और सीएनएन आईबीएन जैसी बड़े मीडिया चैनल्स में काम किया। लेकिन साल 2009 में उन्होंने मीडिया चैनल की नौकरी छोड़कर विधानसभा चुनाव के दौरान राजस्थान की सीएम रह चुकी वसुंधरा राजे सिंधिया के चुनावी अभियान को ज्वॉइन किया।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

मुजफ्फरनगर में एक्सपायरी दवाओं का जखीरा बरामद, आरोपी फरार